Aasim Riaz Video: फैंस के बीच बुरी तरह फंसे असीम रियाज, बिग बॉस कंटेस्टेंट को निकलना हुआ मुश्किल

Aasim Riaz Viral Video: बिग बॉस 13 के रनरअप रहे असीम रियाज अब स्टार बन चुके हैं। हाल ही में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। सामने आया ये वीडियो इस बात का सबूत है।

Asim Riaz
Asim Riaz 
मुख्य बातें
  • फैंस के बीच असीम रियाज हाल ही में बुरी तरह फंस गए।
  • असीम रियाज का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है।
  • हाल ही में उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बिग बॉस 13 का ताज भले ही सिद्धार्थ शुक्ला ने जीत लिया हो लेकिन असीम रियाज ने दर्शकों का दिल जीता है। बता दें कि असीम बिग बॉस 13 के रनरअप रहे हैं। वहीं माना जा रहा था कि शो को वही जीतने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिग बॉस 13 से निकलने के बाद असीम रियाज अब स्टार बन चुके हैं। हाल ही में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। जी हां, सोशल मीडिया पर शेयर ये वीडियो इस बात का सबूत है।

असीम रियाज हाल ही में गुजरात में एक ज्वेलरी शॉप के लॉन्च में पहुंचे थे। इस दौरान वो ब्राउन लेदर जैकेट और ब्लैक पोलो नेक टीशर्ट में नजर आए। जैसे ही असीम फैंस के बीच आए लोग उनके साथ सेल्फी लेने और हाथ मिलाने के लिए बेताब दिखे। इस दौरान असीम ने लोगों के सामने हाथ जोड़ा और उनका शुक्रिया अदा किया।

हाल ही में असीम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे फैंस उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है।

 

 

 

 

वीडियो में असीम बेकाबू भीड़ के आगे हाथ जोड़े नजर आ रहे थे। जिसके बाद वो गाड़ी में बैठ गए। बता दें कि बिग बॉस 13 में असीम रियाज एक मजबूत दावेदार थे। शो के अंदर उनके गेम और बर्ताव को लोगों ने खूब पसंद किया था। शो के शुरुआत में उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती लोगों को खूब पसंद आई थी। लेकिन धीरे धीरे दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। वहीं घर में विशाल आदित्य सिंह, हिमांशी खुराना, रश्मि देसाई के साथ असीम रियाज की दोस्ती आखिर तक रही। 

 

 

बिग बॉस 13 से निकलने के बाद असीम लगातार चर्चा में हैं। बता दें कि उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबरें लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान उनके पिता से एक फिल्म में काम करने को लेकर बात की थी, जिसके लिए उन्हें तैयार रहना है। वहीं असीम इससे पहले वरुण धवन की फिल्म मैं तेरा हीरो में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर