Bigg Boss 14: विकास गुप्ता की मम्मी पर अर्शी खान ने किया कमेंट, गुस्से में आकर मास्टरमाइंड ने पूल में धकेला

Bigg Boss 14 Arshi Khan Vikas Gupta: बिग बॉस 14 में अर्शी खान और विकास गुप्ता की लड़ाई में सारी हदें पार कर दी है। गुस्से में विकास गुप्ता ने अर्शी खान को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया है।

Vikas Gupta, Arshi Khan
Vikas Gupta, Arshi Khan 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस में आज विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच झगड़ा बढ़ने वाला है।
  • अर्शी खान विकास गुप्ता की मम्मी पर कमेंट्स कर रही हैं।
  • विकास ने गुस्से में आकर अर्शी को स्विमिंग पूल में फेंक दिया है।

मुंबई. बिग बॉस 14 में आज विकास गुप्ता ने सारी हदें पार कर दी है। विकास गुप्ता ने अर्शी खान की हरकतों से तंग आकर उन्हें स्विमिंग पूल में फेंक दिया है। इसके बाद विकास गुप्ता पर घर से बेघर होने की तलवार लटक रही है।

कलर्स द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक अर्शी खान विकास गुप्ता पर पर्सनल कमेंट्स कर रही हैं। अर्शी कहती हैं कि, 'जो इंसान अपने मां-बाप का सगा नहीं हुआ वह हमारा कैसे होगा? 

अर्शी ताना मारते हुए आगे कहती हैं कि, 'जो अपनी मां की इज्जत नहीं करता उसे दुनिया से रुसवा होना पड़ता है। ये केवल औरतों पर जाता है, आदमियों पर तो ये बोल ही नहीं सकता है।'

 Image

स्वीमिंग पूल में दिया धक्का
विकास गुस्से में कहते हैं कि अर्शी ने अपनी सारी सीमाएं लांघ दी है। तुमसे गंदी औरत दूसरी कोई नहीं हो सकती है। तुम्हें जिस स्तर पर गिरना है गिरो अर्शी खान। मैं इस घर में तेरा जीना हराम कर दूंगा।'

अर्शी खान इसके बाद मास्टरमाइंड विकास गुप्ता के कपड़े खींचने लगती हैं। विकास छुड़ाने की कोशिश करते हैं। आखिर में विकास अर्शी को स्वीमिंग पूल में धक्का मार देते हैं। इसके बाद सभी घरवाले अर्शी को बाहर निकालने दौड़ पड़ते हैं।

Image

घर से बेघर हुए विकास? 
स्विमिंग पूल से निकलने के बाद अर्शी खान गुस्से में कहती हैं कि वह अब ये गेम नहीं खेलेंगी। विकास भी गुस्से में कहते हैं कि उनका भी हो गया है और वह भी ये गेम नहीं खेलने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास गुप्ता को बिग बॉस ने घर से बेघर कर दिया है। आपको बता दें कि विकास गुप्ता काफी नाराज थे कि अर्शी खान और उनका मुद्दा वीकेंड का वार में नहीं उठाया गया। इस कारण वह घर में अंग्रेजी में बात करने लगे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर