Bigg Boss 14, Weekend Ka Vaar: शो छोड़कर गए राहुल वैद्य की वापसी, अर्शी से नाराज विकास ने तोड़ी नियम की सीमा

Bigg Boss 14, 13 December, Weekend Ka Vaar Update: बिग बॉस में अली गोनी और निक्की तंबोली के बाद राहुल वैद्य की वापसी होने जा रही है।

Rahul Vaidya and Salman Khan
राहुल वैद्य और सलमान खान  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह सभी घर वाले सुरक्षित, बेघर नहीं हुआ कोई भी सदस्य
  • अर्शी खान से परेशान विकास गुप्ता ने तोड़ी नियम की सीमाएं
  • अपनी इच्छा से शो छोड़कर गए राहुल वैद्य ने की वापसी

मुंबई: बिग बॉस 14 के निर्माता रियलिटी शो को दिलचस्प बनाने के लिए कुछ मनोरंजक पूर्व प्रतियोगियों को लेकर आए थे। पिछले हफ्ते, मेजबान सलमान खान ने चैलेंजर कंटेस्टेंट राहुल महाजन, अर्शी खान, मनु पंजाबी, राखी सावंत, विकास गुप्ता और कश्मीरा शाह को पेश किया था। सभी छह चुनौती देने वाले सदस्य घर में प्रवेश कर चुके हैं और इसके अलावा अली गोनी और निक्की तंबोली की भी वापसी हुई थी। अब राहुल वैद्य भी शो में वापस लौटे हैं। रविवार को अर्शी से परेशान विकास ने नियम की सीमाएं तोड़ दीं।

वापस लौटे राहुल वैद्य से सलमान के सख्त सवाल:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान खान ने सख्त अंदाज में शो के अंदर वापसी की इच्छा लेकर लौटे राहुल वैद्य से बात करते हुए कई सवाल पूछे और कहा कि वह एक बार शो से भाग चुके हैं तो क्या वह फिर से ऐसा करेंगे? उन्होंने बाहर जाकर पूरा शो देख लिया होगा जोकि घर में पहले से मौजूद सदस्यों की अपेक्षा उन्हें मिला फायदा होगा। सलमान ने राहुल से मानसिक रूप से कमजोर होने को लेकर भी सवाल पूछे हालांकि कंटेस्टेंट अपनी वापसी के इरादे पर अडिग रहे।

अभिनव के बेघर होने को लेकर सलमान का मजाक:
एक आश्चर्य की बात यह भी रही कि इस सप्ताह घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ। हालांकि, सलमान ने शुरुआत में मजाक करते हुए अभिनव शुक्ला और कश्मीरा शाह के बाहर होने के संकेत दिए। अभिनव के जाने की बात कहने के बाद जैस्मीन भसीन बेहद भावुक हो गईं, वहीं रुबीना दिलाइक हैरान परेशान नजर आईं।

कुछ समय बाद, सलमान स्क्रीन पर वापस आए है और घर वालों को सूचित किया कि वह मजाक कर रहे थे। यह सुनकर रुबीना रोने लगती हैं। वहीं घर के अन्य सदस्य हंसते हुए नजर आते हैं।

अर्शी से परेशान विकास ने तोड़े नियम:
सलमान की मौजूदगी में वीकेंड का वार हिस्से के खत्म होने के बाद, अर्शी खान ने विकास गुप्ता को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया और उनके परिवार के बारे में भी बात करने लगीं। अर्शी ने विकास को गले लगाने की कोशिश की, जिससे वह चिढ़ गए और उन्होंने अंग्रेजी में बोलना शुरू करते हुए हिंदी में बात करने से इनकार कर दिया।

जब प्रतियोगियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 'घर में नियम तोड़ने की अनुमति है' और बिग बॉस की ओर से छूने से मना करने पर भी अर्शी ऐसा कर रही है। विकास तब ज्यादा परेशान दिखे जब अर्शी ने उन्हें तब भी टच किया जब बिग बॉस ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अर्शी खान को पूल में धक्का देंगे विकास: कल के एपिसोड में, विकास और अर्शी एक शारीरिक झगड़े में पड़ेंगे। अगले दिन के एपिसोड की झलक में यह तक देखने को मिला की विकास गुप्ता ने अर्शी खान को पूल में धक्का दे दिया है। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं विकास को हिंसक व्यवहार के लिए घर से निष्कासित कर दिया जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर