Bigg Boss 14 16 Dec 2020: कश्मीरा ने मनु पंजाबी को कहा- जान पार्ट 2, टास्क से बाहर हुई निक्की तंबोली

Bigg Boss 14 17 Dec 2020: बिग बॉस में इस हफ्ते के नए टास्क का नाम था 'बीबी डक पार्क'। टास्क के तहत राखी, अर्शी, कश्मीरा और निक्की तंबोली को बतख की ड्रेस पहननी है। वहीं, बाहर के लोग उन्हें खाना खिलाएंगे।

Bigg Boss 14
Bigg Boss 14 
मुख्य बातें
  • आज के एपिसोड में कैप्टेंसी के दावेदारों को चुनने का टास्क हुआ।
  • बिग बॉस में इस हफ्ते के नए टास्क का नाम था 'बीबी डक पार्क'।
  • टास्क के दौरान कश्मीरा और निक्की तंबोली के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

मुंबई. बिग बॉस 14 में बुधवार के एपिसोड में अर्शी खान और रुबीना दिलैक के बीच जमकर तकरार हुई। इसके अलावा राखी सावंत ने निक्की तंबोली का जमकर मजाक उड़ाया। वहीं, आज के एपिसोड में कैप्टेंसी के दावेदारों को चुनने का टास्क हुआ। 

बिग बॉस में इस हफ्ते के नए टास्क का नाम था 'बीबी डक पार्क'। टास्क के तहत राखी, अर्शी, कश्मीरा और निक्की तंबोली को बतख की ड्रेस पहननी है। वहीं, बाहर के लोग उन्हें खाना खिलाएंगे। 

टास्क के संचालक रुबीना दिलैक थीं। टास्क के दौरान कश्मीरा और निक्की तंबोली के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं, टास्क की संचालक रुबीना दिलैक और अर्शी के बीच जमकर बहस हुई। बिग बॉस ने टास्क रोक दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कश्मीरा ने कहा जान पार्ट 2
रुबीना दिलैक राखी सावंत को इस राउंड का विजेता घोषित करती हैं। अर्शी संचालक रुबीना पर पक्षपात करने का आरोप लगाती हैं। मनु पंजाबी निक्‍की का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आए थे।

कश्मीरा शाह ने मनु पंजाबी और निक्की तंबोली पर तंज कसा। कश्मीरा ने कहा कि ये जान कुमार सानू पार्ट 2 है। दूसरी तरफ मनु आर अर्शी के बीच तीखी तकरार हो जाती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

निक्की और राखी के बीच नोंकझोंक 
निक्की तंबोली और राखी सावंत के बीच जमकर बहस होती है। राखी सावंत निक्की को सड़ैली कहती हैं। राखी सावंत इसके बाद मनु और निक्की की एक्टिंग करते हुए नजर आती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए  मनु पंजाबी, कश्मीरा शाह, एजाज खान, अभिनव शुक्ला और अर्शी खान नोमिनेटेड हैं। कल देखना है कि इस हफ्ते घर का नया कप्तान बनेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर