Bigg Boss 14: इस हफ्ते होगा सीजन का सबसे बड़ा एलिमिनेशन, पहली बार रो पड़े सलमान खान

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस के आज के एपिसोड में सलमान खान पहली बार इमोशनल नजर आए। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अली गोनी, जैसमीन भसीन, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक नोमिनेटेड हैं।

Salman Khan
Salman Khan 
मुख्य बातें
  • सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में इमोशनल हो गए हैं।
  • अली गोनी, जैसमीन भसीन, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला बॉटम चार में हैं।
  • 10 साल में पहली बार शो के होस्ट इमोशनल होते हुए नजर आए। सलमान ने सॉरी भी कहा। 

मुंबई. बिग बॉस 14 का घर हर वक्त कुछ नया ट्विस्ट लेकर आता है। आज वीकेंड का वार एपिसोड में घर की दो सबसे पॉपुलर जोड़ी- अली गोनी और जैसमीन भसीन, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला में से कोई टूटनी वाले हैं। ये देखकर शो के होस्ट सलमान खान भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। 

कलर्स चैनल के प्रोमो के मुताबिक सलमान खान जैसमीन भसीन, अली गोनी, अभिनव शुक्ला और  रुबीना दिलैक को सबसे कम वोट मिले हैं। ऐसे में ये चारों ही बॉटम चार में हैं। 

प्रोमो में दिखाया कि ये दोनों कपल अपने पार्टनर से गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगते हैं। इसके बाद सलमान खान जैसमीन भसीन और अभिनव शुक्ला को आगे रेड जोन में बुलाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान खान भी हुए इमोशनल 
दोनों ही कपल को अलग होता हुआ देखकर सलमान खान भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। 10 साल में पहली बार शो के होस्ट इमोशनल होते हुए नजर आए। सलमान ने सॉरी भी कहा। 

रेड जोन में जाते हुए अभिनव ने अपनी वाइफ रुबीना दिलैक को रोने के लिए मना किया। वहीं, अभिनव और जैसमीन को बॉटम टू को देखकर घरवाले भी फूट-फूटकर रोने लगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान खान ने बनाया बेड
कलर्स चैनल द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते निक्की तंबोली और राखी सावंत के बीच हुआ झगड़ा चर्चा में रहेगा। निक्की तंबोली की बात सुनकर सलमान खान कहते हैं, 'रुकिए मैं अभी आया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शो के इसके बाद  होस्ट घर के अंदर एट्री लेते हैं और राखी सावंत का बेड बनाने लगते हैं। सलमान खान को बेड की सफाई करते देख निक्की तंबोली शर्मिंदा हो गई हैं। सलमान गुस्से में कहते हैं, 'कोई काम छोटा नहीं होता।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर