Bigg Boss 14: जानिए कौन हैं सारा गुरपाल को प्रपोज करने वाले शहजाद देओल, इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है नाम

Bigg Boss 14 Shehzad Deol: बिग बॉस 14 में पंजाबी मॉडल शहजाद देओल की सरप्राइज एंट्री हुई है। शहजाद देओल पंजाब के टॉप मॉडल हैं। बिग बॉस से पहले भी वह रिएलिटी शो में नजर आ चुके हैं।

Shehzaad Deol
Shehzaad Deol 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 में पंजाब के मॉडल शहजाद देओल ने एंट्री ली है।
  • शहजाद देओल इससे पहले विकास गुप्ता के रिएलिटी शो एस ऑफ स्पेस के फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं।
  • शहजाद देओल टॉप मॉडल ऑफ इंडिया में भी हिस्सा लिया था।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 के ग्रैंड प्रीमियर में सरप्राइज एंट्री हुई है। पंजाब के मॉडल शहजाद देओल ने शो में एंट्री ली है। बिग बॉस से पहले शहजाद देओल रिएलिटी शो टॉप मॉडल ऑफ इंडिया में नजर आ चुके हैं।

शहजाद देओल पंजाब के पॉपुलर मॉडल हैं। उन्होंने टॉप मॉडल ऑफ इंडिया में लीजा हैडन, शिबानी दांडेकर और अनीता श्रॉफ अदजानिया के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसके अलावा वह सारा अली खान के साथ भी स्क्रीन शेयर किया था।  

शहजाद देओल इसके अलावा विकास गुप्ता के रिएलिटी शो एस ऑफ स्पेस के फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं।  इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी काफी ज्यादा फैन फोलोविंग है। शहजाद दिलजीत दोसांझ के काफी बड़े फैन हैं। 

इस मॉडल को कर रहे हैं डेट 
शहजाद देओल का नाम मॉडल शीतल ठाकुर के साथ जुड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर शीतल के साथ फोटो शेयर करते रहते है। इसके अलावा दोनों को यूके में घूमते हुए भी देखा गया था। शीतल ठाकुर भी जानी-मानी मॉडल हैं। हालांकि, दोनों ने कहा था कि वह केवल बेस्टफ्रेंड्स हैं।

बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में शहजाद को टास्क दिया था कि उन्हें पंजाब की ही सिंगर सारा गुरपाल को प्रपोज करना था। शहजाद ने कहा कि सारा का चेहरा बत्तख से मिलता है। इस पर सारा ने उनका प्रपोज रिजेक्ट कर दिया। 

Shehzad Deol (Bigg Boss 14) Wiki, Age, Girlfriend, Wife, Family, Biography & More - TheWikiFeed

एक है सनी देओल और शहजाद का गांव
शहजाद ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका और सनी देओल का एक ही गांव हैं। बकौल शहजाद- 'आप यदि हमारी जड़ें पूछेंगे तो हमारा पिंड एक ही है। ऐसे में वह मेरे गांव में मेरे पड़ोसी हो सकते हैं। 

शहजाद ने बिग बॉस 14 में निशिकांत मलकानी, सारा गुरपाल के साथ एंट्री मारी। शो के स्पेशल गेस्ट हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान ने जहां सारा और निशिकांत को रिजेक्ट कर दिया। वहीं, शहजाद को घर के अंदर जाने के लिए सिलेक्ट कर लिया।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर