Bigg Boss 15 Ott: राज कुंद्रा केस के बाद बिग बॉस में नहीं आने वाली थीं शमिता शेट्टी, इस कारण बदला फैसला

Bigg Boss 15 Ott Shamita Shetty: बिग बॉस 15 ओटीटी में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की एंट्री हुई हैं। शमिता ने बताया कि वह राज कुंद्रा केस के बाद वह शो छोड़ने जा रही थीं। जानिए क्यों बिग बॉस में आई शमिता।

Bigg Boss 15 Ott Shamita Shetty
Bigg Boss 15 Ott Shamita Shetty 
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 ओटीटी में हिस्सा ले रही हैं।
  • शमिता शेट्टी ने राज कुंद्रा का नाम लिए बिना कमेंट किया है।
  • शमिता शेट्टी ने कहा वह बिग बॉस 15 को मना करने जा रही थीं।

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म का ग्रैंड प्रीमियर स्ट्रीम हो गया है। इसी के साथ शो के कंटेस्टेंट्स का भी खुलासा हो गया है। बिग बॉस में शमिता शेट्टी नजर आ रही हैं। शमिता शेट्टी इससे पहले भी बिग बॉस 3 का हिस्सा रह चुकी हैं।  

शमिता शेट्टी ने राज कुंद्रा केस का नाम लिए बिना कहा कि- 'वक्त अच्छा हो या बुरा हम सास लेना नहीं छोड़ सकते तो हम काम करना क्यों छोड़ दें। 10 साल में काफी कुछ बदल गया है। शमिता ने बताया कि उन्हें काफी वक्त पहले आ गया था। लेकिन, इन दिनों काफी कुछ हो गया था कि शायद बिग बॉस के घर जाना सही नहीं है। लेकिन, मैंने कमिटमेंट कर दिया था और एक बार मैंने कमिटमेंट कर दिया तो खुद की भी नहीं सुनती हूं।'

Image

राज कुंद्रा केस में किया था सपोर्ट
शमिता शेट्टी ने राज कुंद्रा केस के बाद अपनी बहन शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट किया था। शमिता ने शिल्पा शेट्टी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था,  'आई लव यू मुनकी और मैं तुम्हारे साथ हर अच्छे और बुरे में साथ रहूंगी।' 

शमिता शेट्टी साल 2009 में सीजन तीन का हिस्सा रह चुकी हैं। शमिता शेट्टी ने कुल 38 दिन बिग बॉस के घर में बिताए थे। हालांकि, बहन शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी के कारण शो को छोड़ दिया था।

Image

राकेश बापट को चुना कनेक्शन
शमिता शेट्टी ने शो में अपने सिग्नेचर शरारा-शरारा गाने में डांस करते हुए एंट्री की थी। शमिता शेट्टी ने इसके बाद बताया कि उन्हें साफ-सफाई में रहना पसंद है। वहीं, उन्होंने कहा कि वह घर में बर्तन धोएंगी।

शमिता शेट्टी ने शो में राकेश बापट को अपना कनेक्शन चुना। वहीं, इस दौरान प्रतीक सहजपाल उनसे भिड़ गए। शमिता शेट्टी 12 साल से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने जी5 की वेब सीरीज ब्लैक विडोज से साल 2020 में वापसी की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर