Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar: पहले हफ्ते घर से बेघर होने वाले हुए साहिल श्रॉफ, वीकेंड में जंगलवासियों में पड़ी फूट

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar Update: बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में इस सीजन का पहला एलिमिनेशन हुआ। जानिए क्या हुआ आज के एपिसोड में...

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar
Sahil Shroff 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 से साहिल श्रॉफ घर से बेघर हो गए।
  • पहले वीकेंड के बाद जंगलवासियों में फूट पड़ गई है।
  • प्रतीक सहजपाल को लेकर नेहा, अर्जुन बिजलानी, करण पटेल और निक्की तंबोली आपस में भिड़ गए।

मुंबई. बिग बॉस 15 वीकेंड का वार में साहिल श्रॉफ घर से बेघर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। वहीं, आज जंगलवासियों के बीच में भी दरार पड़ गई है। ईशान सहगल, मायशा अय्यर और डोनल बिष्ट के बीच लड़ाई हो गई है। वहीं, जय भानुशाली भी घरवालों से नाराज हो गए हैं। 

रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों के साथ एक गेम खेला। इसमें उमर रियाज, निशांत भट्ट और अकासा को एक कमरे में भेजा। इस दौरान उन्होंने घरवालों से जुड़े सवाल पूछे। सलमान खान ने घरवालों से पूछा कि घर में सबसे गंदगी में कौन रहता है। इस पर तीनों ने मायशा का नाम लिया। मायशा अय्यर के सपोर्ट में ईशान सहगल आ गए। वहीं, डोनल बिष्ट ने कहा कि मायशा अय्यर गंदी रहती हैं। मायशा फूट-फूटकर रोने लगती हैं।         

गेस्ट के बीच हुई लड़ाई
बिग बॉस 15 में निक्की तंबोली, नेहा भसीन, करण पटेल और अर्जुन बिजलानी बतौर गेस्ट शामिल हुए। स्टेज पर ही चारों गेस्ट के बीच लड़ाई हो गई। निक्की तंबोली और नेहा भसीन ने प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट किया। निक्की तंबोली और नेहा भसीन ने कहा कि सभी घरवाले प्रतीक सहजपाल के खिलाफ हो गए हैं। सभी प्रतीक को टारगेट कर रहे हैं। वहीं, करण पटेल और अर्जुन बिजलानी कहते हैं प्रतीक ओटीटी की तरह सभी को परेशान कर रहा है।   

Image

        
साहिल हुए घर से बेघर 
साहिल श्रॉफ घर से बेघर होने वाले सीजन 15 के पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। साहिल श्रॉफ के एलिमिनेट होने के बाद मायशा अय्यर फूट-फूटकर रोने लगी। साहिल ने कहा कि उन्हें पता था कि वह घर से बाहर होने वाले हैं। 

घर के अंदर गरबा नाइट हुई इसमें निया शर्मा, राहुल वैद्य, आस्था गिल से लेकर कई सेलेब्स शामिल हुए। वहीं, दूसरी तरफ अफसाना खान फूट-फूटकर रोने लगी। दरअसल टास्क के दौरान उमर और विशाल ने कहा कि आफसाना कभी भी धोखा दे सकती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर