Bigg Boss ने रातोंरात चमकाई इन 10 सितारों की किस्मत, आज बॉलीवुड-भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री में चलता है सिक्का

10 Most Popular Bigg Boss contestant: अब तक 13 सीजन में कई ऐसे बिग बॉस कंटेस्टेंट आए, जो रातोंरात पॉपुलर हो गए। कई तो ऐसे हैं जो आज पॉलिटिक्स में बड़ा नाम है...

Bigg Boss Celebrities Who Rose To Fame Became Superstar After Show Hina Khan Sunny Leone Many
बिग बॉस, Bigg Boss। 
मुख्य बातें
  • अब तक 13 सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए, जिनकी किस्मत रातोंरात बदल गई।
  • बिग बॉस में आने के बाद ये कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी इंडस्ट्री में खूब पॉपुलर हो गए।
  • एक नजर उन 10 सितारों पर जिनकी बिग बॉस में आकर किस्मत ही बदल गई।

बिग बॉस-14 का प्रीमियर सिर्फ चार दिन दूर हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए इससे बचने के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा। अब दर्शक भी बिग बॉस 14 को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। वैसे अब तक 13 सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए, जिनकी किस्मत रातोंरात बदल गई। बिग बॉस रियलिटी शो में आने के बाद ये कंटेस्टेंट्स इतने ज्यादा पॉपुलर हो गए कि इतना आज बॉलीवुड, टीवी और भोजपुरी जैसी बड़ी इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। आइए एक नजर डालते हैं उन 10 सितारों पर जिनकी बिग बॉस में आकर किस्मत ही बदल गई और आज खूब पॉपुलर हैं....

1. सपना चौधरी
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी वो नाम हैं जो दुनिया भर में अपने ठुमको के लिए मशहूर हैं। सपना के डांस की दुनिया दीवानी है। उन्होंने हरियाणवी गानों और डांस से एक अलग पहचान बना रखी है। बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद सपना चौधरी की किस्मत रातोंरात और चमक गई। शो से बाहर आकर उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया है। अब सपना चौधरी राजनीति में अपने पैर पसार रही हैं। 

2. मोनालिसा
बिग बॉस-10 में आईं भोजपुरी स्टार मोनालिसा इस सीजन की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बनकर उभरीं। मोनालिसा आज सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि छोटे परदे का भी बड़ा नाम हैं। बिग बॉस के बाद मोनालिसा को कई सारे नए प्रोजेक्ट करने का मौका मिला। फिलहाल वो टेलीविजन वर्ल्ड में एक्टिव हैं। 

3. हिना खान
बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे बनीं लेकिन इस सीजन से सबसे ज्यादा पॉपुलैलिटी हिना खान को मिली। हिना खान का आज टीवी इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। उन्हें सबसे पसंदीदा और दिग्गज अभिनेत्रियों में गिना जाता हैं। जबकि बिग बॉस से पहले हिना खान ने सिर्फ ये रिश्ता क्या कहलाता है और खतरों के खिलाड़ी में भाग लिया था। हालांकि अब हिना शॉर्टफिल्म, म्यूजिक वीडियो, बॉलीवुड फिल्म और यहांतक कि कान्स फिल्म फेस्टिवल तक का हिस्सा बन चुकी हैं। 

4. करिश्मा तन्ना
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी इसी फेहरिस्त का हिस्सा हैं। उन्होंने बिग बॉस-8 में पार्टिसिपेट किया था। करिश्मा अब छोटे परदे की टॉप-10 मोस्ट फेसम एक्ट्रेस में शुमार हैं। वो अब तक कुमकुम भाग्य, बाल वीर, झलक दिखला जा, नागिन-3, खबरों के खिलाड़ी-10 जैसे कई बड़े शोज का हिस्सा बन चुकी हैं। यहां कि करिश्मा ने संजू जैसी फिल्मों में भी काम किया है।  

5. नोरा फतेही
बिग बॉस-9 में आईं नोरा फतेही भी आज बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं। इस सीजन में नोरा की किस्मत भी बिग बॉस के बाद खूब चमकी। आज नोरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि वो जिस भी बॉलीवुड गाने में नजर आती हैं वो सुपरहिट हो जाता है।
6. नवजोत सिंह सिद्धू 
सिद्धू बिग बॉस के 6वें सीजन का हिस्सा रहे हैं। इस रियलिटी शो के बाद वो छोटे परदे पर काफी एक्टिव हो गए। 2012 में बिग बॉस का कंटेस्टेंट बनने के बाद सिद्धू कॉमेडी नाइट विद कपिल, द कपिल शर्मा शो, हर मर्द का दर्द, फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा और द कपिल शर्मा शो-2 का हिस्सा बने। नवजोत सिंह सिद्धू  की छवि आज क्रिकेटर, पॉलीटिशियन और टीवी शोज जज की है। 

7. दिनेश लाल यादव निरहुआ
बिग बॉस सीजन 6 में आए दिनेश लाल यादव आज भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं। उन्हें निरहुआ के नाम से पहचाना जाता है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद निरहुआ को बैक टू बैक फिल्में मिलीं और वो रातोंरात भोजपुरी इंडस्ट्री पर छा गए। बता दें, बिग बॉस-6 की विनर टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया रही थीं। 

8. सनी लियोनी 
बिग बॉस टीवी शो सनी लियोनी के करियर में गेम चेंजर साबित हुआ। पोर्न स्टार सनी लियोनी ने बिग बॉस 5 में एंट्री ली थी। बिग बॉस से निकलने के बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कदम जमाए और आज वो इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं जो लाखों दिलों पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। बिग बॉस-5 में सनी एक वाइल्ट कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं तब उन्हें लोगों के दिल की धड़कन बन जाएगा। वह राजकुमार नरूला और अंगद बेदी के साथ अपनी निकटता के लिए चर्चा में थी। नोरा के बैली डांस स्किल ने हर उस विवाद पर विजय प्राप्त की जिसमें वह शामिल थी।

9. आसिम रियाज 
बिग बॉस 13 एक कॉनमर कंटेस्टेंट बनकर आए आसिम रियाज ने पहले दिन से ही अपने आपको गेम के सेंटर में रखा। शुरुआत में आसिम को कोई नहीं जानता था लेकिन धीरे-धीरे बिग बॉस के जरिए उनके करोड़ों फैन्स बन गए। बिग बॉस के दौरान सोशल मीडियी पर आम जनता से लेकर सेलेब्रिटी तक उनके जीत की दुआएं मांग रहे थे। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर रहे और आसिम रनरअप। हालांकि बिग बॉस के बाद आसिम रियाज अब तक कई 5-6 हिट म्यूजिक वीडियोज दे चुके हैं। 

10.शहनाज गिल
पंजाबी सिंगर शहनाज गिल की भी यही कहानी है। बिग बॉस में आने के बाद शहनाज गिल की किस्मत रातोंरात चमक गई। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिग बॉस-13 खत्म होने से पहले ही शहनाज गिल को मुझसे शादी करोगे शो मिल गया था। शहनाज अब तक सिद्धार्थ शुक्ला और उनके अलावा भी एक-दो म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर