Bigg Boss 13: बिग बॉस ने बना दी इन कपल्स की जोड़ी, किसी ने की शादी तो किसी का हुआ ब्रेकअप

टीवी मसाला
Updated Sep 28, 2019 | 17:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss Love Story: बिग बॉस सीजन 13 को महज एक दिन ही रह गया है। ये शो गाली-गलौच, लड़ाई-झगड़े के अलावा लव स्टोरी के लिए भी चर्चा में रहता है। बिग बॉस के घर में कई जोड़ियां बनीं। ये हैं बिग बॉस के फेमस कपल..

Bigg Boss Couple
Bigg Boss Couple 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस का हर सीजन लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच के लिए विवादों में रहा है।
  • बिग बॉस के घर में कई कपल भी बनें। इन कपल्स में कुछ ने शादी रचा ली।
  • बिग बॉस के घर के अंदर पहली बार जिस जोड़ी ने शादी रचाई वह थी- सारा खान-अली मर्चेंट।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 13 का आगाज इस रविवार यानी 29 सितंबर को हो जाएगा। हालांकि, इस बार केवल सेलेब्स ही इस सीजन का हिस्सा बनेंगे। बिग बॉस का हर सीजन लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच के लिए विवादों में रहा है। इसके अलावा बिग बॉस के घर में कई कपल भी बनें। इन कपल्स में कुछ ने शादी रचा ली। वहीं, कुछ शो के तुरंत बाद अलग हो गए। 

बिग बॉस सीजन 9 में घर के अंदर एक नहीं दो जोड़ियां बनीं थी। ये जोड़ियां थी- प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, कीथ स्क्वेरिया और रोशेल रॉव की। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अक्टूबर 2018 में शादी कर ली थी। 

कीथ स्क्वेरिया और रोशेल रॉव भी पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे थे। कीथ और रोशेल शादी के बाद नच बलिए के सीजन 9 में भी कंटेस्टेंट हैं। हालांकि, कई बार इस जोड़ी ने कैमरा के आगे एक-दूसरे को किस किया। इस कारण काफी विवाद भी हुआ था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
When looking into your eyes can speak more than a million words @rochellerao  #sundaymorning #bff A post shared by Keith Sequeira (@keithsequeira) on

बंदगी कालरा और पुनीश 
बिग बॉस सीजन 11 में पुनीश और बंदगी कालरा की जोड़ी काफी पॉपुलर हुई थी। बंदगी और पुनीश ने कई बार घर के अंदर हदें पार कर दी थी। सलमान खान ने भी उन्होंने कई बार चेतावनी दी थी। हालांकि, दो साल बाद भी ये कपल आज भी एक-साथ हैं। 

बिग बॉस सीजन 8 में करिश्मा-उपेन का रोमांस भी काफी पॉपुलर हुआ था। उपेन के लिए करिश्मा ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। 2016 में करिश्मा और उपेन ने ट्वीट कर ब्रेकअप की जानकारी देकर सबको चौंका दिया था। 
 

गौहर खान और कुशाल टंडन 
बिग बॉस 7 में गौहर और कुशल टंडन काफी करीब आए थे। दोनों ने घर के अंदर एक दूसरे का जमकर सपोर्ट किया था। गौहर सीजन 9 की विनर भी रही थी। घर से निकलने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते का एलान किया था। 

गौहर और कुशाल का कुछ वक्त बाद अलग-अलग धर्म होने के कारण ब्रेकअप हो गया था।  गौहर और कुशाल के अलावा सीजन 9 में अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी की जोड़ी भी काफी चर्चा में रही थी। हालांकि, घर से निकलने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

वीना मलिक और अश्मित पटेल
बिग बॉस के सीजन 4 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक और अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल की नजदीकियां भी काफी चर्चा में रही थी। हालांकि, ये रिश्ता लंबा नहीं चला। घर से बाहर निकलकर वीना और अश्मित का ब्रेकअप हो गया था। 

बिग बॉस के घर के अंदर पहली बार जिस जोड़ी ने शादी रचाई वह थी सारा खान और अली मर्चेंट। इन दोनों की शादी बिग बॉस ने ही कराई थी। हालांकि, घर से बाहर निकलकर सारा ने ये आरोप लगया था कि पैसे देकर उन्हें शादी के लिए फोर्स किया था। दोनों घर से निकलकर अलग हो गए थे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर