Cezanne Khan कर चुके शादी? विदेशी महिला बोली- कसौटी जिंदगी एक्टर ने पैसों और ग्रीन कार्ड के लिए बनाया रिश्ता..

Kasautii Zindagii Kay Cezanne Khan Allegations: अमेरिकी मूल की एक महिला ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। महिला ने अभिनेता सिजेन खान पर पैसे के लिए शादी करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है...

Kasauti Zindagii Kay Actor Cezanne Khan Married US-based woman For Green Card?
सिजेन खान। 
मुख्य बातें
  • एक रिपोर्ट में सिजेन खान को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 
  • एक महिला ने अभिनेता के बारे में कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं।
  • महिला ने अभिनेता सिजेन पर पैसे के लिए शादी करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

सिजेन खान भले ही लंबे टाइम से टेलीविजन जगत से दूर हैं। लेकिन आज भी उन्हें कसौटी जिंदगी के अनुराग बसु के रूप में पहचाना जाता है। सिजेन खान अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रखना पसंद करते हैं, यही वजह है कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ लोगों को जानकारी नहीं है। हालांकि कुछ दिन पहले ही सिजेन खान की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। यहां तक कि ये भी बात सामने आई कि वो 2020 में शादी करने वाले हैं। अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सिजेन खान को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 

अमेरिकी मूल की एक पाकिस्तानी महिला ने अभिनेता के बारे में कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। महिला ने अभिनेता सिजेन खान पर पैसे के लिए शादी करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभिनेता सिजेन खान ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। 

47 साल महिला का आरोप- उसने मुझे धोखा दिया...
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार आइशा पिरानी (नी मर्चेंट) नाम की महिला का दावा है कि सिजेन खान ने 2015 से 2017 के बीच अमेरिका में उनसे शादी की थी। 47 साल महिला ने आरोप लगाया है कि सिजेन ने उससे सिर्फ इसलिए शादी की थी ताकि उन्हें ग्रीन कार्ड मिल सके। आइशा पिरानी ने बताया, 'मुझे परवाह नहीं है अगर वह अब तक 50 बार शादी कर लेता है, लेकिन वो इस फैक्ट को क्यों छिपा रहा है कि वो पहले भी शादी कर चुका है? उसने मुझे धोखा दिया। अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने के लिए और रहने के लिए मेरे इस्तेमाल किया। वो मेरे पैसे पर रहा और जिस पल उसे ग्रीन कार्ड मिला, उसने तलाक के लिए अर्जी दे दी।'

महिला ने बताया, 'ईमानदारी से कहूं तो, मेरी पहली शादी में कुछ इश्यू थे। यही कारण है कि जब मैं मुंबई में अपने पति के घर पर सिजेन से मिली तो उन्होंने मेरे प्रति प्यार दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने हमारी शादी को अपनी मां से छुपाकर रखने के लिए कहा था कि वो इसे स्वीकार नहीं करेंगी। वो एक रूढ़िवादी महिला होने के नाते कम उम्र की बहू चाहती हैं। मैंने इस मामले को जाने दिया, क्योंकि मैं उसके साथ प्यार में थी। हमारी शादी के दूसरे साल में उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ चैट करना शुरू कर दिया, जब मैंने आपत्ति जताई तो उसने मुझसे लड़ाई शुरू कर दी।' रिपोर्ट के अनुसार, आइशा ने आरोप लगाया है कि सिजेन के पास दो पासपोर्ट हैं, दोनों में अलग-अलग जन्म तारीख हैं। आइशा ने अपनी शादी के दस्तावेज भी साझा किए हैं। 

सिजेन खान ने महिला को बताया सनकी फैन
इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिजेन खान ने आइशा के आरोपों को खारिज कर दिया है और उन्हें एक ऑब्सेसिव फैन बताया है। सिजेन ने बताया, 'मैंने उनसे कभी शादी नहीं की थी। यह एक ऑब्सेसिव फैन का मामला है। ऐसे लोगों के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ मेरे माध्यम से पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश कर रही है।' सिजेन खान ने महिला को फ्रॉड बताया है और कहा है कि उसके सभी स्क्रीनशॉट फोटोशॉप हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर