Divya Bhatnagar की मौत से सदमें में देवोलीना भट्टाचार्जी, पति पर गंभीर आरोप लगा बोलीं- 'तू जेल में ही सड़ेगा'

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर के न‍िधन से अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी सदमे में हैं। वहीं दूसरी तरफ देवोलिना ने दिव्या के पति गगन गबरू के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

दिव्या की मौत से सदमें में देवोलीना फूट-फूटकर रोईं
दिव्या की मौत से सदमें में देवोलीना फूट-फूटकर रोईं 
मुख्य बातें
  • दिव्या भटनागर का सात दिसंबर को कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया था।
  • 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस वेंटिलेटर पर थीं।
  • उनके न‍िधन से अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी सदमे में हैं और रो रही हैं।

Devoleena Bhattacharjee Video: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का सात दिसंबर को कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया था। 34 साल की दिव्‍या भटनागर वेंटिलेटर पर थीं। उनके न‍िधन से अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी सदमे में हैं। वहीं दूसरी तरफ देवोलिना ने दिव्या के पति गगन गबरू के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दिव्या को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब उनकी हालत काफी खराब थी और ऑक्सिजन लेवल 71 तक गिर गया था। वो पहले से ही निमोनिया की चपेट में थीं, जिसके चलते लगातार उनकी हालत बिगड़ती गई। उनके न‍िधन पर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सदमे में हैं और फूट फूट कर रो रही हैं। 

देवोलीना ने दिव्या संग तस्वीरें शेयर कर लिखा था, 'जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तब बस तू ही होती थी... दिवू तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। यह दर्द असहनीय है। जहां भी है तू अभी बस खुश रह। तेरी याद आएगी। आई लव यू। तू बहुत जल्दी चली गई मेरी दोस्त.. ओम शांति।' इस पोस्‍ट के देवोलीना ने वीडियो शेयर कर उनके पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

वीडियो में देवोलिना ने बता रही हैं किस तरह दिव्या को रिलेशनशिप में धोखा मिला। देवोलिना ने गगन गबरू पर दिव्या के साथ मारपीट करने और उन्हें मानसिक तनाव देने का आरोप लगाया है। देवोलिना कहती हैं कि गगन गबरू शोषण के आरोप में 6 महीने जेल में रहे और दिव्या के बल पर ही वो मुंबई में रह रहे थे। देवोलिना ने धमकी दी है कि वह गगन का 'काला चिट्ठा' खोल देंगी। वहीं देवोलिना ने कहा कि 'तू जेल में ही सड़ेगा'।

दिव्या की मां ने उनके पति पर लगाए थे आरोप

मालूम हो कि दिव्या की मां ने उनके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें फ्रॉड बताया था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दिव्या की मम्मी ने बताया था कि वो पिछले छह दिन से बुखार से परेशान थीं और उनका ऑक्सिजन लेवल 71 तक गिर गया था। वहीं उन्होंने दिव्या के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे। दिव्या ने आर्टिस्ट मैनेजर गगन से शादी की थी, जिन्हें उनकी मां ने फ्रॉड बताया। उनकी मां ने कहा था, 'उसका पति फ्रॉड था। अब सच बोलने का वक्त आ गया है। उसने दिव्या को छोड़ दिया है। वह दिव्या की मदद के लिए आगे नहीं आया है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर