Devoleena Bhattacharjee का बावर्ची जिस घर में बनाता था खाना, वहां एक को निकला कोरोना, पूरी बिल्डिंग सील

Devoleena Bhattacharjee Building Fund one COVID-19 Positive: देवोलीना भट्टाचार्जी की बिल्डिंग भी अब कोरोना की चपेट में आ गई है। यहां एक शख्स को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है...

Devoleena Bhattacharjee Building Sealed After COVID-19 patient found There
देवोलीना भट्टाचार्जी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 की एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना की बिल्डिंग भी कोरोना की चपेट में आ गई है।
  • खबर है कि देवोलीना की सोसाइटी को सील कर दिया गया है।
  • देवोलीना की सोसाइटी में एक शख्स को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है।

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस-13 की एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी की बिल्डिंग भी अब कोरोना की चपेट में आ गई है। एक शख्स के COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद देवोलीना की सोसाइटी को सील कर दिया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस देवोलीना ने खुद को 14 दिनों के लिए सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है। 
बिग बॉस फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया कि हमारे सोसाइटी में एक शख्स कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। इसी के बाद से सुरक्षा को लेकर नियम काफी कड़े हो गए हैं और बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। जिस शख्स को कोरोना हुआ है उसके घर में एक कुक काम करता है। ये वही कुक है दो देवोलीना भट्टाचार्जी के घर भी काम करने आता है। इसी वजह से देवोलीना को भी 14 दिन के लिए सेल्फ क्वांरटाइन करने को कहा गया है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena) on

आपको बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में रहती हैं। यहां पर उनके पास मां और भाई भी साथ रहते हैं। हालांकि देवोलीना भट्टाचार्जी फिलहाल अकेली हैं। देवो की मां और भाई लॉकडाउन से पहले अपने होमटाउन आसाम गए थे और वहीं फंस गए हैं। यातायात की सभी सुविधाएं बंद होने की वजह से अब वो चाहकर भी मुंबई वापस नहीं आ सकते हैं। ऐसे में देवोलीना भट्टाचार्जी फिलहाल अपने घर में अकेली हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena) on


आपको बता दें, देवोलीना भट्टाचार्जी लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वो लगातार अपने फोटोज अपडेट कर रही हैं और फैन्स, सेलेब्स द्वारा दिए जा रहे है डांसिंग चैलेंज भी एक्सेप्ट कर रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर