क्या हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से की सगाई? उंगली में दिखी कीमती हीरे की अंगूठी

हिना खान पिछले कई साल से रॉकी जयसवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब हिना खान की एक फोटो सामने आई है। इस फोटो में हिना खान की उंगली में हीरे की कीमती अंगूठी नजर आ रही है।

Hina Khan
Hina Khan 
मुख्य बातें
  • हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है।
  • फोटो में सबकी नजर उनकी हीरे की अंगूठी पर गई है।
  • फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या हिना खान ने सगाई कर ली है।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 का बिगुल बज चुका है। शो के प्रोमो में सीजन 11 की रनर अप हिना खान भी नजर आई हैं। अब हिना की एक इंस्टा स्टोरी ने सबका ध्यान खींचा है। इसमें हिना की उंगली पर अंगूठी है। 

हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में हेयर स्ट्रेटनर के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह भले ही हेयर स्ट्रेटनर के बार में बता रही हैं, लेकिन सबका ध्यान  हिना खान की रिंग फिंगर पर गया है। उनकी रिंग फिंगर में हीरे की अंगूठी नजर आ रही है। 

फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ गुपचुप सगाई तो नहीं कर ली है? हालांकि, हिना खान ने फिलहाल इस सवाल का कोई भी जवाब नहीं दिया है।

Hina

बिग बॉस के घर पर किया प्रपोज 
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से अपने रिलेशनशिप का खुलेआम इजहार करती हैं। बिग बॉस के घर के अंदर रॉकी जब हिना से मिलने आए थे तो उन्होंने हिना को प्रपोज किया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना खान ने विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड से डेब्यू किया था। इसके बाद वह जी5 की वेबसीरीज अनलॉक में नजर आई थीं। इसके अलावा वह पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन 5 में भी नजर आई थीं। 
Hina

साल 2009 से कर रहे हैं डेट
हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'(2009) के सेट पर हुई थी। दरअसल हिना ने इस शो अक्षरा में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया है।

रॉकी जयसवाल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एग्जीक्यूटिव प्रॉड्यूसर थे। बता दें, हिना मुस्लिम धर्म से हैं जबकि रॉकी हिन्दू हैं। दोनों जल्द अपने रिश्ते को शादी के लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर