Taarak Mehta: जेठालाल की वजह से शो में हुई थी बबीता भाभी की एंट्री, तारक मेहता के पहले से है दोनों का रिश्ता

Taarak Mehta Star Dilip Joshi Munmun Dutta Were Friends: क्या आप जानते हैं दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता का याराना काफी पुराना है। दिलीप और मुनमुन सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Babita Ji Aka Dilip Joshi Munmun Dutta Were Close Friends Before show
दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तारक मेहता में जेठालाल और बबीता जी की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री खूब जबरदस्त लगती है। 
  • दिलीप शो में बबीता भाभी का रोल निभा रहीं मुनमुन दत्ता के साथ हमेशा फ्लर्ट करते भी दिखते हैं।
  • वैसे दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता का याराना काफी पुराना है।

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 12 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सीरियल में जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ऑडियंस को खूब हंसाते हैं। दिलीप शो में बबीता भाभी का रोल निभा रहीं मुनमुन दत्ता के साथ हमेशा फ्लर्ट करते भी दिखते हैं। जेठालाल और बबीता जी की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री खूब जबरदस्त भी लगती है। 
वैसे क्या आप जानते हैं दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता का याराना काफी पुराना है। जी हां, जेठालाल और बबीता जी की रियल लाइफ दोस्ती कई साल पुरानी है। दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। दिलीप और मुनमुन इस शो से पहले भी को-स्टार रह चुके हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mmoonstar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dilipjoshiofficial) on

दरअसल दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता पहले साथ में एक टीवी शो हम बस बाराती में काम कर चुके हैं। साल 2004 में दिलीप और मुनमुन इस में को-स्टार्स थे। यहीं सेट पर दोनों में दोस्ती हुई थी। बाद में साल 2008 में सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऑनएयर हुआ है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dilipjoshiofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dilipjoshiofficial) on

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारक मेहता की कास्ट में वो दिलीप जोशी ही थे जिन्होंने मुनमुन दत्ता को इस शो के लिए ऑडिशन देने को कहा। मुनमुन दत्ता ने फिर शो का ऑडिशन दिया और वो इसका हिस्सा बन गईं। और देखिए ना आज शो देखते ही देखते हिट हो चुका है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर