तारक मेहता में Disha Vakani की वापसी पर पति ने दिया शॉकिंग बयान, दयाबेन की एंट्री का नया वीडियो वायरल

टीवी मसाला
Updated Oct 15, 2019 | 18:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Disha Vakani Entry Taarak Mehta: दिशा वकानी के पति मयूर पांड्या ने बताया कि दया ने एपिसोड का एक पोर्शन शूट किया है। लेकिन हमारी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स के साथ बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है...

disha vakani Husband mayur pandya Shocking statement on her taarak mehta ka ooltah chashmah Comeback
दिलीप जोशी और दिशा वकानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिशा वकानी के पति मयूर पांड्या ने उनकी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
  • बयान से जाहिर हो रहा है कि मेकर्स ने पूरी तरह से दिशा की शर्तें नहीं मानी हैं।
  • मयूर पांड्या ने बताया कि दिशा ने एपिसोड का एक पोर्शन शूट किया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द दयाबेन यानी दिशा वकानी की एंट्री होने वाली है। हालांकि दया की वापसी से उनके पति जेठालाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल गोकुलधाम सोसाइटी में धूमधाम से नवरात्रि मनाई जा रही है और इसी बीच में दया बेन की एंट्री हो रही है। सीरियल का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दयाबेन की ग्रांड एंट्री की झलक दिखाई जा रही है। वीडियो में दयाबेन एंट्री तो ले रही हैं लेकिन वो घूंघट में हैं ऐसे में जेठालाल को इसी लुक में उन्हें पहचानना है। अब देखना ये है कि जेठालाल अपनी पत्नी दया को पहचान पाते हैं या नहीं? साथ ही दिशा वकानी का चेहरा कब दिखाया जाता है।
दिशा वकानी के पति मयूर पांड्या ने भी हाल ही में उनकी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि मेकर्स ने पूरी तरह से दिशा की शर्तें नहीं मानी हैं। मयूर पांड्या ने बताया, 'दया ने एपिसोड का एक पोर्शन शूट किया है। लेकिन हमारी मेकर्स के साथ बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इसी वजह से वो अभी पूरी तरह से नहीं लौट रही हैं। उम्मीद है कि जल्द किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।' सामने आई जानकारी के मुताबिक दिशा ने सीरियल के लिए एक स्पेशल सीन शूट किया है। इसमें वो ऑनस्क्रीन पति जेठालाल से एकतरफा बातचीत करती नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sabtv) on


तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिशा के बारे में बात की थी। असित ने कहा था, 'हम सकारात्मक हैं कि दिशा शो में दया के रूप में वापसी करेंगी। इसमें एक महीने का समय लग सकता है। बार-बार, हम उन्हें शो में वापस आने के लिए कह रहे थे। हालांकि दिशा अब तक इसके लिए तैयार नहीं थीं। दिशा वकानी ने कहा था- अभी मेरी बेटी बहुत छोटी है, उसे कैसे छोड़ सकती हूं? लेकिन अब हाल ही में हुई बातचीत से साफ हो गया है कि दिशा ने वापसी करने का मन बना लिया है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@disha.vakani) on

दिशा वकानी साल 2017 से मैटरनिटी लीव पर हैं और इतने लंबे ब्रेक के बाद भी उन्हें सीरियल से रिप्लेस नहीं किया गया है। दिशा वकानी ने साल 2015 में बिजनेसमैन मयूर पंड्या से शादी थी और नवंबर 2017 में बेटी को जन्म दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर