Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन वापसी कर रही हैं 'दयाबेन' दिशा वकानी

टीवी मसाला
Updated Sep 26, 2019 | 22:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Disha Vakani: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी के फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है। दिशा इस शो में वापसी करने जा रही हैं।

Disha Vakani
Disha Vakani 
मुख्य बातें
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी होने वाली है।
  • दिशा वकानी की एंट्री नवरात्रि के हफ्ते यानी 29 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच होगी।
  • दिशा ने प्रोडक्शन हाउस की शर्तों को मान लिया है।

मुंबई.तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है। शो में दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी हो रही है। इस बार उनकी वापसी की डेट भी कन्फर्म हो गई है। दिशा वकानी नवरात्रि यानी 29 सितंबर को लगभग दो साल बाद वापसी करेंगी। 

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा वकानी की एंट्री नवरात्रि के हफ्ते यानी 29 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच होगी। शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि, फिल्म के प्रोड्यूसर और असित मोदी आखिरकार साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा ने प्रोड्क्शन हाउस की शर्तों को मान लिया है। आपको बता दें कि दिशा और शो के प्रोड्यूसर्स के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान प्रोड्यूसर्स दिशा का रिप्लेसमेंट भी ढूंढ रहे थे। हालांकि, उन्हें रिप्लेसमेंट नहीं मिला।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Daya with Anjali A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani) on

असित मोदी ने दी ये हिंट 
शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने पिछले दिनों दिशा की वापसी की हिंट दी थी। असित मोदी ने दयाबेन की एक पुरानी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दिशा वकानी दयाबेन के किरदार में गरबा खेलती हुई नजर आ रही थीं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा वकानी ने चार दिन पहले ही वापसी की थी। वह फिलहाल शो के मौजूदा ट्रैक को पढ़ रही हैं। दरअसल वह अपने सीन को समझने के लिए रिसर्च कर रही हैं, जहां से दोबारा शो में शुरुआत करेंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Remember this episode????? A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani) on

प्रोड्यूसर ने कही थी ये बात 
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी ने जूम टीवी से बातचीत में कहा था कि वह दिशा वकानी के रिप्लेसमेंट के लिए ऑनलाइन वोटिंग के बारे में सोच रहे हैं। असित मोदी ने कहा- हम जो भी निर्णय लेंगे हमारे दर्शक उसे पसंद करेंगे। दया भाभी जरूर वापस आएंगी।   

' तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजली मेहता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा मेहता ने सोशल मीडिया दिशा की फोटो शेयर की थी। दिशा वकानी नवंबर 2017 में बच्चे की मां बनी थीं। तभी से वो मैटरनिटी लीव पर चल रही हैं।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर