टीवी सीरियल ये है चाहतें में भी दिखेंगी Divyanka Tripathi, शूटिंग सेट से तस्वीरें हुईं वायरल

टीवी मसाला
Updated Dec 23, 2019 | 21:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Divyanka Tripathi In Yeh Hai Chahatein: ये है मोहब्बतें का रैपअप हो चुका है। अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी सीरियल के स्पिन ऑफ सीरीज ये है चाहतें के सेट पर नजर आईं...

Divyanka Tripathi shoots for Ekta kapoor TV serial Yeh Hai Chahatein check Viral pictures
दिव्यांका त्रिपाठी और विधान शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये है मोहब्बतें का आखिरी एपिसोड 18 दिसंबर को टेलिकास्ट किया जाएगा।
  • इसकी जगह सीरियल का स्पिन-ऑफ ये है चाहतें 19 दिसंबर से शुरू हो रहा है।
  • इस सीरियल में भी दिव्यांका त्रिपाठी नजर आएंगी।

दिव्यांका त्रिपाठी अपने फेमस सीरियल ये है मोहब्बतें का रैपअप कर चुकी हैं। हाल ही में सीरियल के स्पिन ऑफ सीरीज ये है चाहतें के सेट पर उन्हें देखा गया। दिव्यांका यहां सेट पर शूटिंग करती नजर आईं। दरअसल इशिता रमन भल्ला की भूमिका निभाने वाली दिव्यांका जल्द एकता कपूर के नए सीरियल ये है चाहतें में कैमियो भूमिका में दिखाई देंगी।
जी हां, नया सीरियल ये है चाहतें इशिता की भतीजी प्रीशा पर केंद्रित है जो एक सिंगल मदर है। प्रीशा अपनी बहन की डेथ के बाद उनके बेटे का पालन-पोषण करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vidhaan_sharma_official) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vidhaan_sharma_official) on


दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था कि वो पहले कुछ एपिसोड का हिस्सा बनेंगी। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में शो के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीरों में दिव्यांका सरगुन कौर उर्फ ​​प्रीशा के ऑन-स्क्रीन बेटे विधान शर्मा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वैसे आपको बता दें, दिव्यांका पहले भी विधान के साथ काम कर चुकी हैं। तब दोनों ने एक सीरियल में मां और बेटे का किरदार निभाया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@divan_dnfs2) on


सीरियल ये है मोहब्बतें का आखिरी एपिसोड 18 दिसंबर को टेलिकास्ट किया जाएगा। वहीं स्पिन-ऑफ सीरीज का प्रीमियर 19 दिसंबर से होने वाला है। सीरियल एक सामाजिक मुद्दे पर फोकस होगा। कैसे समाज एक सिंगल मदर के साथ बर्ताव करता है और उसे किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर