इस वजह से अलग- अलग कमरे में रह रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) इन दिनों अलग- अलग कमरों में रह रहे हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया।

Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya
Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इन दिनों अलग- अलग कमरे में रह रहे हैं
  • दिव्यांका ने एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी
  • इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा कि वो अपने पति को याद कर रही हैं

कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया हुआ है। भारत में भी यह वायरस अब तेजी से फैल रहा है और देश में अब तक इसके करीब 9 हजार मामले सामने आ चुके हैं जबकि 270 से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो गई है। इस जानलेवा वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन है और सेलेब्स से लेकर आम जनता तक अपने घर पर ही समय बिता रही है।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया भी इन दिनों घर पर ही हैं लेकिन वो फिर भी अपने पति को मिस कर रही हैं। तो आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों? दरअसल सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन दिव्यांका- विवेक ना केवल घर में बल्कि अलग- अलग कमरे में भी रह रहे हैं। इसकी जानकारी दिव्यांका ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने विवेक के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें वो लहंगा पहने हुए हैं वहीं उनके पति सूट पहने दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'हनी बन... हम अलग कमरे में हैं और मैं तुम्हें मिस कर रही हूं। इस फीलिंग का कोई अंत नहीं है। शुक्र है। '

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

दिव्यांका और विवेक भले ही घर पर रह रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। वो दोनों खुद से जुड़े पोस्ट करते हैं और हाल ही में विवेक ने कोरोना वायरस से जुड़ा एक फनी टिकटॉक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

मालूम हो कि दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक करती रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो शेयर कर हाथ धोने का सही तरीका भी बताया था और फैंस से यह अपील की थी कि वो इस तरीके को अपनाएं। इसके साथ ही उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर कर फैंस से यह अपील की थी कि वो अपने घरों में ही रहें। 

बता दें कि कोरोना वायरस से बचने के लिए यह जरूरी है कि लोग अपने घरों में ही रहें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। जब तक बहुत जरूरी ना हो अपने घर से बाहन ना जाएं और थोड़ी- थोड़ी देर में साबुन से अच्छी तरह अपने हाथों को धोएं। इसके साथ ही बाहर से लाई जाने वाली चीजों का इस्तेमाल भी अच्छी तरह धोकर ही करें। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर