हाथ में पिस्तौल और फंकी हेयरस्टाइल में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, गब्बर लुक में शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज

Divyanka Tripathi Lady Gabbar Rowdy Look Viral: दिव्यांका त्रिपाठी का राउड़ी लुक खूब वायरल हो रहा है। साथ ही टीवी एक्ट्रेस के इस अवतार को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं...

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya throwback photos Actress Became Lady Gabbar,
दिव्यांका त्रिपाठी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी फैन्स के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
  • अब दिव्यांका ने अपनी शूटिंग सेट के दौरान की कुछ फोटोज शेयर की हैं।
  • इन तस्वीरों में दिव्यांका एकदम अलग लुक और हेयरस्टाइल में दिख रही हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लगातार अपने फैन्स के लिए अपडेट के तौर पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने नई तस्वीरें शेयर की हैं इनमें वो एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका ने एकदम अलग ही हेयरस्टाइल लिया हुआ है जो कि उन्हें काफी फंकी दिखा रहा है। 

साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी पिस्तौल लिए फोटोज में शूटिंग सेट पर पोज दे रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी का ये राउड़ी लुक फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि ये किसी नए शूट की झलकियां नहीं हैं बल्कि थ्रोबैक हैं। अपनी लंदन डायरी से हाल ही में दिव्यंका त्रिपाठी ने ये अनदेखी फोटोज शेयर की हैं

जैसा कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अपने अभिनेत्री करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की है। हालांकि वो अब अपने पति विवेक दहिया के साथ एक एंतरप्रिन्योर के रूप में नई शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में फिल्म मेकिंग सीखने के लिए टीवी कपल दिव्यांका-विवेक ने लंदन यात्रा की थी। दोनों ने इस ट्रिप पर फिल्ममेंकिंग टेक्निक्स सीखी थीं। अब अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने इसी लंदन यात्रा की ये अनसीन थ्रोबैक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आप भी तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे द‍िव्‍यांका त्रिपाठी करीबी से फिल्म मेंकिंग सीख रही हैं। कभी कैमरे के आगे तो कभी पीछे रहकर दिव्यांका ने लंदन में शूटिंग की कई बारीकियों को सीखा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#RowdyLola in London Role and Lore...#Throwback #LadyGabbar A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

दिव्यांका त्रिपाठी ने खोला अपना प्रोडक्शन हाउस
आपको बताते चलें टीवी अदाकारा द‍िव्‍यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ मिलकर प्रोडक्‍शन हाउस भी खोल लिया है। लॉकडाउन में उन्होंने साथ मिलकर इसका निर्माण किया है और अब जल्द ही वो इसमें टीवी शोज का भी न‍िर्माण करेंगी। दिव्‍यांका और विवेक ने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'वन रीजन फिल्म्स' रखा है। लॉकडाउन के दौरान ही दोनों ने अपने बिजनेस वेंचर को स्‍थापित कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों सितारे कुछ स्क्रिप्‍ट फाइनल कर शोज बनाने की दिशा में काम करेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर