Khatron Ke Khiladi 11: मगरमच्छ ने पूंछ से किया हमला, Divyanka Tripathi ने दिखाए चेहरे पर चोट के निशान

Divyanka Tripathi Photo: खतरों के खिलाड़ी में अपने स्टंट से सबको इंप्रेस कर चुकी दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में दिव्यांका के चेहरे पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं।

Divyanka Tripathi
Divyanka Tripathi 
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में हिस्सा ले रही हैं।
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
  • फोटो में दिव्यांका त्रिपाठी के चेहरे और ठोड़ी पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

मुंबई. दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा ले रही  है। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी दिव्यांका त्रिपाठी को सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बता रहे हैं। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी को ये चोट उनके पहले स्टंट में लगी है। पहली फोटो में दिव्यांका के चेहरे पर चोट है। वहीं, दूसरी फोटो में उनकी कलाई पर जख्म के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ दिव्यांका ने लिखा, 'मैं कुदरत से बेहद प्यार करती हूं। इस कारण मगरमच्छ से बने लेदर का इस्तेमाल नहीं करती। इसके बजाए मैं मगरमच्छ के दांत का निशान अपनी ठोड़ी और उसके पंजे का निशान अपनी कलाई पर लिए घूमती हूं।'

Divyanka Tripathi

मगरमच्छ के साथ किया स्टंट 
दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया समेत सभी कंटेस्टेंट्स को अपने पहले ही टास्क में मगरमच्छ के साथ स्टंट करना था। सभी कंटेस्टेंट को मगरमच्छ को उठाकर एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स पर रखना था। टास्क के दौरान मगरमच्छ ने अपनी पूंछ से दिव्यांका त्रिपाठी पर वार किया। इससे एक्ट्रेस को चोट लग गई। इसके बावजूद दिव्यांका ने मगरमच्छ को मजबूती से अपनी बाहों पर जकड़ा हुआ है।

Divyanka Tripathi

रोहित शेट्टी ने बताया फाइनलिस्ट 
रोहित शेट्टी भी दिव्यांका त्रिपाठी की हिम्मत से बेहद इंप्रेस हुए। रोहित शेट्टी ने दिव्यांका को शो का फाइनलिस्ट तक बता दिया। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी फैंस एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन  में दिव्यांका के अलावा अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, राहुल वैद्य, वरुण सूद, श्वेता तिवारी, महक चहल, अभिनव शुक्ला, सौरभ राज जैन, सना मकबूल, अनुष्का सेन और आस्था गिल कंटेस्टेंट हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर