TV News: आखिरकार The Kapil Sharma Show की शूटिंग शुरू! Khatron ke khiladi में Divyanka Tripathi की दिलेरी!

Top TV News, TV News Wrap 18 July 2021: करिश्मा कपूर खान हाल ही में इंडियन आइडल के खास एपिसोड के दौरान नजर आईं। द कपिल शर्मा शो की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है। यहां जानिए आज की टीवी जगत से जुड़ी बड़ी खबरें।

TV Newsmakers 18 July 2021 in Hindi
टॉप टीवी न्यूज 18 जुलाई 2021 
मुख्य बातें
  • एक बार फिर शुरू हुई 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग, कपिल की टीम में सुदेश लहरी शामिल
  • खतरों के खिलाड़ी में निडर और दिलेर अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी
  • करिश्मा कपूर बनीं इंडियन आइडल के स्पेशल एपिसोड का हिस्सा

17th Ju।y Top TV News in Hindi: मनोरंजन की दुनिया में टीवी इंडस्ट्री से रविवार 18 जुलाई 2021 को कई चर्चित खबरें और सुर्खियां सामने आईं और जिनकी चर्चा पूरे दिन भर होती रही। तो आइए यहां एक नजर डालते हैं ऐसी ही पूरे दिन की चर्चा में रही टीवी न्यूज (TV News in Hindi) यानी टीवी जगत से जुड़ी चर्चित अहम सुर्खियों पर (।atest TV News Today in Hindi)

The Kapil Sharma Show की शूटिंग शुरू, आखिरकार Sudesh Lahri भी टीम का हिस्सा बने:
कॉमेडियन कपिल शर्मा की ओर से रविवार को कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं जिन्हें शेयर करते हुए उन्होंने इशारा करते हुए बताया कि कॉमेडी का डोज देने वाले लोकप्रिय शो की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है। टीम को देखकर कई मायनों में कॉमेडी सर्कस के दिनों की याद आ सकती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल ने फोटोज के साथ कैप्शन देते हुए लिखा- पुराने लोगों के साथ नई शुरुआत। इस बार सुदेश लहरी भी कॉमेडी शो की टीम का हिस्सा बन गए हैं।

Khatron ke khiladi 11 से Divyanka Tripathi की दिलेरी का वीडियो हो रहा वायरल:

टीवी की दुनिया में भोलीभाली बहू का किरदार निभाने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस का जो अंदाज देखने को मिला वो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला था। दरअसल क्लिप एक टास्क है जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी को अपनी गोद में एक मगरमच्छ को बैठाना है और गाना गाना है।

परिस्थिति डराने वाली है लेकिन दिव्यांका इसे काफी आराम से करती नजर आ रही हैं। इसके लिए उन्हें फैंस से जमकर तारीफ भी मिल रही है।

Indian Ido में पहुंची Karishma Kapoor, बहन Kareena और पिता Randhir का वीडियो देख हुईं इमोशनल:

इस वीकेंड इंडियन आइडल पर एक और स्पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसमें दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं करिश्मा कपूर मेहमान बनकर पहुंचीं। लोलो को सरप्राइज देते हुए इस दौरान करीना कपूर खान का वीडियो चलाया गया, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन को अपना आधार बता रही थीं। पिता रणधीर ने भी बड़ी बेटी को लेकर कुछ बातें कहीं, जिन्हें सुनकर करिश्मा भावुक हो गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Karanvir Bohra ने शेयर की डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल रूम से पत्नी की फोटो:

करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू पिछले साल अपनी तीसरी बेटी के माता-पिता बने हैं। उनके लिए तीसरे बच्चे का जन्म किसी जश्न से कम नहीं था। टीजे ने कई बार बेटी के जन्म को लेकर बातें की थीं. अब उन्होंने डिलीवरी रूम से अपनी फोटो शेयर कर उसे अब तक की उनकी (पत्नी की) सबसे ग्लैमरस हॉस्प‍िटल फोटो बताया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर