Ramayan memes : करेले की सब्जी से सलमान खान के केस तक, रामायण को ऐसे भी एन्जॉय कर रहे दर्शक

Ramayan Funny Memes: रामायण की वापसी से सोशल मीडिया यूजर्स को एक नया टॉपिक मिल गया है। एक तरफ इसकी खूब तारीफ हो रही है तो दूसरी तरफ मीम्स बनाकर यूजर्स इसका मजाक बना रहे हैं...

Ramayan Funny memes on Salman Khan and abhishek bachchan
टीवी शो रामायण।  
मुख्य बातें
  • टीवी सीरीज रामायण एक बार फिर री-टेलिकास्ट हो रही है।
  • इस बार भी रामानंद सागर की रामायण को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है।
  • रामायण देखने के साथ-साथ इस पर अब मीम्स भी बनने शुरू हो गए हैं।

90s के दौर में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं टीवी सीरीज रामायण एक बार फिर री-टेलिकास्ट हो रही है। हमेशा की तरह इस बार भी जनता का रामानंद सागर की रामायण को भरपूर प्यार मिल रहा है। दूरदर्शन पर ये टीवी शो रोज सुबह और शाम 9 बजे प्रसारित किया जा रहा है। 
रामायण की वापसी से सोशल मीडिया यूजर्स को एक नया टॉपिक मिल गया है। जी हां, एक तरफ लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मीम्स बनाकर यूजर्स इसका मजाक बना रहे हैं। रामानंद सागर ने कभी भी ये नहीं सोचा होगा कि एक वक्त ऐसा भी आएगा जब उनकी बनाई रामायण पर मीम्स बनेंगे। 


रामायण पर बन रहे ये मीम्स काफी फनी है इन्हें देखकर वाकई आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। रामायण के कई सीन्स पर लोग अपने-अपने तरीके से क्रिएटिव मीम्स बना रहे हैं। कोई इसे सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से जोड़ रहे हैं तो कुछ इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, परेश रावल जैसे कई स्टार्स के फिल्म सीन्स से जोड़ रहे हैं। 


यही नहीं लोगों ने तो रामायण को कोरोना वायरस को बचाव के लिए अपनाए जाने पर सोशल डिसटेसिंग से भी जोड़ दिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर