Ekta Kapoor ने ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर Raaj Shaandilyaa को गिफ्ट की जैगुआर, 90 लाख रुपए है कीमत

टीवी मसाला
Updated Dec 24, 2019 | 21:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ekta Kapoor Luxurious Gift: एकता कपूर ने ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर राज शांडिल्य को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। फिलहाल दोनों साथ में एक और नया प्रोजेक्ट कर रहे हैं...

Dream Girl director Raaj Shaandilyaa Got jaguar from Ekta Kapoor as gift
एकता कपूर और राज शांडिल्ड।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्म ड्रीम गर्ल बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है।
  • पहले ये खिताब 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म एक विलेन के नाम था।
  • अब 200 करोड़ का कलेक्शन कर ड्रीम गर्ल ने इस पायदान पर कब्जा जमा लिया है।

ड्रामा क्वीन एकता कपूर के लिए साल 2019 काफी शानदार रहा है। एकता ने ना सिर्फ इस साल बैक टू बैक टीवी सीरियल लॉन्च किए हैं बल्कि उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों को भी ऑडियंस का खूब प्यार मिला है। अब इसी साल आई बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की मूवी ड्रीम गर्ल को ही ले लीजिए। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली। 
महज 30 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई की। शानदार सफलता की वजह से एकता कपूर ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर राज शांडिल्य के काम से बेहद खुश हुई हैं। तभी तो एकता ने नवोदित फिल्ममेकर राज शांडिल्य को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@writerraj) on

जी हां, एकता कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक राज शांडिल्य को जैगुआर कार गिफ्ट में दी है। जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए है। हाल ही में दोनों की नई कार के साथ फोटोज वायरल हो रही हैं। जिसमें एकता और राज रेड कलर की जैगुआर के आगे खड़े दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि राज ने बालाजी के साथ दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया है। ये नया प्रोजेक्ट भी एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज होगा। 


वैसे आपको बताते चलें फिल्म ड्रीम गर्ल बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। पहले ये खिताब 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म एक विलेन के नाम था। लेकिन 200 करोड़ का कलेक्शन कर ड्रीम गर्ल ने इस पायदान पर कब्जा जमा लिया है। वैसे जब फिल्म एक विलेन ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, तब भी एकता ने फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी को एक कार गिफ्ट की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर