Khatron Ke Khiladi फेम शांतनु माहेश्वरी ने साइन की Gangubai Kathiyawadi, आलिया भट्ट संग निभाएंगे लीड रोल

Shantanu Maheshwari Male Lead in Gangubai Kathiawadi: फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के अपोजिट लीड रोल में शांतनु माहेश्वरी होंगे। वो फिल्म में अफसान नाम के शख्स का रोल निभाते नजर आएंगे..

Shantanu Maheshwari Opposite To Alia Bhatt in Sanjay Leela bhansali Gangubai Kathiawadi
शांतनु माहेश्वरी और आलिया भट्ट।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शांतनु माहेश्वरी को भंसाली की फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है।
  • फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में शांतनु का अहम रोल होगा। 
  • शांतनु जल्द ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में आलिया कामठीपुरा वेश्यालय की मालकिन का रोल निभा रही हैं। अब खबर है कि फिल्म में टीवी एक्टर शांतनु माहेश्वरी भी नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट रहे शांतनु माहेश्वरी को भंसाली की फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। बताया जा रहा है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में शांतनु का अहम रोल होगा। 
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक शांतनु माहेश्वरी को खासतौर पर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए चुना गया है। दरअसल संजय लीला भंसाली एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। जो कि फिल्म में मासूमियत भरा चेहरा लिए डार्क रोल निभा सके। ऐसे में फिल्म की टीम ने शांतनु माहेश्वरी का ऑडीशन लिया और पहले ही राउंड में उनका बेहतरीन अभिनय पसंद आ गया। साथ ही भंसाली को भी शांतनु काफी इम्प्रेसिव लगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shantanu.maheshwari) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

शांतनु माहेश्वरी को ऑफिशियली आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए साइन कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आलिया के अपोजिट लीड रोल में शांतनु माहेश्वरी ही होंगे। वो फिल्म में अफसान नाम के शख्स का रोल निभाते नजर आएंगे। जल्द ही शांतनु फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shantanu.maheshwari) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई थी। फिल्म इस साल सितंबर 2020 में रिलीज हो जाएगी। यानी कि शूटिंग शुरू होने के केवल 9 महीने में ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भंसाली की सबसे जल्द रिलीज होने वाली फिल्म होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर