हिना खान थी ये रिश्ता क्या कहलाता है की टैंट्रम क्वीन?, नखरे इतने कि नैतिक को शो से करा दिया था बाहर!

Hina Khan Attitude Problems To Ye Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के दौरान हिना खान कास्ट के सीन्स-डायलॉग में काफी बदलाव कराती थीं। सेट पर कार्तिक यानी करण मेहरा से उनकी काफी बहस भी हो गई थी...

hina khan Attitude was problematic to ye rishta kya kehlata hai makers And TV Actor karan mehra
हिना खान और करण मेहरा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना खान पर खूब नखरे दिखाने के आरोप लगे थे।
  • हिना खान के लिए कहा जाता है कि वो सीन्स, डायलॉग से छेड़छाड़ और मनमानी करती थीं।
  • हिना जब मन चाहे शूटिंग से छुट्टी ले लेती थीं और थोड़े भी एडजस्टमेंट से साफ मना कर देती थीं।

हिना खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैक्ड के प्रमोशन में बिजी हैं। लगातार हिना अपनी विक्रम भट्ट वाली फिल्म के लिए रोहन शाह के साथ प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से ही थी। सीरियल में हिना खान ने अक्षरा बहू का लीड रोल निभाया था। 8 साल तक लगातार एक ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा रहीं हिना खान पर इस दौरान टैंट्रम क्वीन का टैग लग गया था। 
जी हां, सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अक्षरा यानि हिना खान पर खूब नखरे दिखाने के आरोप लगे थे। लगातार 8 सालों तक एक ही सीरियल का हिस्सा बने रहने के कारण वो मेकर्स पर ही काफी हावी हो गई थीं। हिना खान को लेकर कहा जाता है कि वो ना सिर्फ सीन्स, डायलॉग से साथ छेड़छाड़ करती थीं। बल्कि ये रिश्ता क्या कहलाता है की बाकी कास्ट के सीन्स में भी हिना खान बदलाव कराती थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

हिना खान को लेकर कहा जाता था कि वो जब मन चाहे शूटिंग से छुट्टी ले लेती थीं और कई बार सेट से बिना बताए ही चली जाती थीं। यही नहीं हिना खान को जब कुछ मौकों पर सेट से शिफ्ट थोड़ा ऊपर-नीचे शेड्यूल करने के लिए कहा जाता था। तो वो इसके लिए साफ इंकार कर देती थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aksharafiles) on

इतना ही नहीं हिना खान को लेकर ये तक कहा जाता है कि वो सेट पर ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक यानी करण मेहरा से भी काफी बदतमीजी से बात करती थीं। एक बार तो हिना ने उन्हें सेट पर काफी कुछ बुरा-भला कहा था और ये अनाउंसमेंट कर दी थी कि अगर करण रहेंगे तो वो सीरियल में नहीं रहेंगी। ऐसे में टीवी एक्टर करण मेहरा ने ये सीरियल छोड़ दिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akshara_naitik_forever) on

हिना खान जहां पहले सीरियल में सास का रोल करने से साफ इंकार कर चुकी थीं। इसलिए उनका बेटा हमेशा बैचलर रहा। वहीं करण के जाने के बाद उन्होंने विधवा के रोल और नए पार्टनर के साथ लव एंगल दिखाने से साफ मना कर दिया था। ऐसे में हिना खान के नखरों को उठाते हुए सीरियल में नए एक्टर विशाल सिंह की एंट्री हुई थी। करण मेहरा के बाद विशाल ने सीरियल में नैतिक का रोल निभाया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@yrkkh_akshara) on


हिना खान पर इस तरह के एटिट्यूड दिखाने वाले कई आरोप सामने आए थे। हालांकि हिना ने हमेशा इसका खंडन ही किया है। हिना खान का कहना था कि इतने लंबे टाइम तक सिर्फ उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल किया था। बाद में इस तरह से आरोप लगाना बहुत गलत बात है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर