Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा शर्मा के होंठों पर किया कमेंट, भड़की एक्ट्रेस की पारस से भी हुई लड़ाई

टीवी मसाला
Updated Nov 15, 2019 | 17:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Preview: बिग बॉस 13 हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही में माहिरा शर्मा के होंठ को लेकर कमेंट किया जिससे वो भड़क गईं। इसके बाद माहिरा और पारस के बीच भी विवाद हो गया।

hindustani bhau ने Mahira Sharma पर किया कमेंट
hindustani bhau- Mahira Sharma 
मुख्य बातें
  • हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा शर्मा के होंठों पर किया कमेंट
  • हिंदुस्तानी भाऊ के कमेंट से भड़कीं माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा से भी की लड़ाई
  • बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ ने पारस छाबड़ा पर भी कमेंट किया था

रिएलिटी शो बिग बॉस 13 को शुरू हुए करीब 50 दिन हो गए हैं और शो में लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों शो में कई वाइल्ड कार्ड एंट्री हुईं हैं जिसके बाद शो में झगड़े भी बढ़ गए हैं। हाल ही में घर के सदस्य हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा शर्मा पर ऐसा कमेंट किया जिसके बाद घर में झगड़ा बढ़ गया।

दरअसल हाल ही में घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ लेकिन खुद बिग बॉस ने इसे रद्द कर दिया क्योंकि घर के सदस्यों ने नियमों का पालन नहीं किया था। घर के कुछ सदस्य सोते हुए नजर आए थे जिसके बाद बिग बॉस ने इस टास्क को रद्द कर दिया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Big Boss 13 (@big_boss_13_fanpage) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mahira Sharma (mau) ماهرة (@officialmahirasharma) on

 

हाल ही में शो का एक प्रीव्यू वीडियो सामने आया है जिसमें हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा पर कमेंट किया जिससे वो नाराज हो गईं। हिंदुस्तानी भाऊ अपने असली अवतार में नजर आए और फैंस से अपने अंदाज में बात करते दिखे, इस दौरान उन्होंने माहिरा पर कमेंट करते हुए उन्हें छिपकली कहा। दरअसल उन्होंने माहिरा के होठों पर कमेंट करते हुए उन्हें बड़ी होठ की छिपकली और पारस छाबड़ा को चिड़की नंबर एक कहा।

हिंदुस्तानी भाऊ के इस कमेंट पर जहां पारस हंसने लगे तो वहीं माहिरा नाराज हो गईं। माहिरा ने पारस पर इस तरह के माजक को सपोर्ट करने के लिए उनपर नाराजगी भी जताई और हिंदुस्तानी भाऊ को लिमिट में रहने की बात कही। इसके बाद माहिरा ने कहा कि अगर उन्हें कुछ नहीं पता तो उन्हें उसपर कमेंट नहीं करना चाहिए। इसके बाद पारस माहिरा के इस रिएक्शन से नाराज हो गए। बता दें कि यह सब उस समय हुआ जब पारस और माहिरा गार्डन एरिया में बने जेल में बंद थे। उनकी इस लड़ाई को शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला एन्जॉय करते नजर आए।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा को ट्रोल किया हो। इससे पहले वो माहिरा के चेहरे और उनके पिंपल्स को लेकर भी उनका मजाक उड़ा चुके हैं। अब शो में देखना मजेदार होगा कि क्या वो माहिरा से माफी मांगते हैं या दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर