Sanjeeda Shaikh Aamir Ali Wedding: क्‍या अब साथ नहीं है टीवी का ये कपल, रहा है नच बल‍िए 3 का व‍िनर

Is not everything fine with Sanjeeda Shaikh Aamir Ali Wedding: टीवी के फेवरेट कपल्‍स में से एक संजीदा शेख और आमिर अली के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं।

Sanjeeda Shaikh Aamir Ali Wedding: क्‍या अब साथ नहीं है टीवी का ये कपल, रहा है नच बल‍िए 3 का व‍िनर
Sanjeeda Shaikh Aamir Ali : क्‍या सब ठीक नहीं है इनके बीच  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 7 साल रहा था संजीदा और आमिर का अफेयर
  • 2012 में हुआ था दोनों कलाकारों का न‍िकाह
  • नच बल‍िए 3 की विजेता थी ये जोड़ी

छोटे पर्दे की दुन‍िया से कई एक्‍टर्स र‍ियल लाइफ कपल्‍स बने हैं। इन्‍हीं में से एक है संजीदा शेख और आमिर अली की जोड़ी। दोनों ने 7 साल के अफेयर के बाद मार्च 2012 में न‍िकाह क‍िया था। इससे पहले दोनों ने 2007 में नच बल‍िए 3 का टाइटल जीता था। लेकिन अब खबर आ रही है क‍ि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है और वे इन द‍िनों अलग-अलग रह रहे हैं। बता दें क‍ि दोनों ने 2008 में साथ में एक टीवी शो भी क‍िया था। इसका नाम था क्‍या द‍िल में है। 

जहां तक दोनों के साथ न होने की बात है, स्‍पॉटई ने अपने एक सूत्र के हवाले से लिखा है क‍ि दोनों कलाकारों के बीच कुछ ऐसे मुद्दे उठ गए हैं जिनको वे सुलझा नहीं पा रहे हैं। इस वजह से दोनों एक साथ नहीं रह रहे हैं। इस खबर में लिखा गया है क‍ि इस बारे में आमिर से पूछने पर जवाब आया क‍ि वह नहीं जानते क‍ि उनसे क‍िस बारे में पूछा जा रहा है। वहीं संजीदा ने भी इस सवाल पर कोई जवाब नहीं द‍िया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjeeda Shaikh ? (@iamsanjeeda) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aamir Ali (@aamirali) on

वहीं करीब 3 महीने पहले ही संजीदा ने आमिर के साथ सेल्‍फी शेयर करते हुए उनको बर्थडे व‍िश क‍िया था। उन्‍होंने लिखा था क‍ि मेरी यही प्रार्थना है क‍ि तुम ऐसे ही ज‍िंदगी से प्‍यार करते रहो और सपने देखना कभी मत छोड़ो। आई लव यू। दूसरी ओर आमिर ने 20 द‍िसंबर को संजीदा को उनकी एक खूबसूरत तस्‍वीर पोस्‍ट करके बर्थडे व‍िश क‍िया था। 

दोनों को लेकर कहा जा रहा है क‍ि उनके बीच की अनबन शुरुआती दौर की है और वे दोनों ही इसे सुलझाने में लगे हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर