Nehha Pendse Wedding: दो बेट‍ियों के प‍िता हैं नेहा पेंडसे के पति, Bigg Boss कंटेस्टेंट से रचाई है तीसरी शादी

Nehha Pendse Husband: एक्ट्रेस नेहा पेंडसे 5 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल बयास संग शादी के बंधन में बंध गई। हाल ही में यह जानकारी सामने आई कि यह शार्दुल की तीसरी शादी है और वो दो बेटियों के पिता हैं।

Nehha Pendse with husband Shardul Bayas
Nehha Pendse with husband Shardul Bayas 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस नेहा पेंडसे 5 जनवरी, 2020 को अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल बयास संग शादी के बंधन में बंध गईं
  • शार्दुल की यह तीसरी शादी है और साथ ही वो दो बेटियों के पिता भी हैं
  • मालूम हो कि नेहा पेंडसे बिग बॉस 12 में नजर आ चुकी हैं और जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रहीं नेहा पेंडसे ने 5 जनवरी, 2020 को अपने मंगेतर शार्दुल सिंह ब्यास संग महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी रचा ली। दोनों की शादी की बहुत सी तस्वीरें सामने आईं जिनमें वो बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे थे। नेहा ने खुद भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। 

अपनी शादी के बाद नेहा ने एक वेबसाइट से खुलकर बात की और अपने पिछले रिलेशनशिप से लेकर अपने पति तक के बारे में बात की। नेहा ने इस इंटरव्यू में बताया कि शार्दुल से मिलने से पहले उनके 2-3 रिलेशनशिप रहे हैं लेकिन उनमें से कोई भी कामयाब नहीं रहा। इसकी वजह बताते हुए नेहा ने कहा कि उनके रिश्ते ना चल पाने की वजह है उनका स्टॉन्ग होना। एक्ट्रेस ने कहा कि पुरुषों को उन महिलाओं से डर लगता है जो अपनी ना पसंद को लेकर श्योर होती हैं और जिंदगी में अपने फैसले खुद लेती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by NEHHA PENDSE BAYAS (@nehhapendse) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by NEHHA PENDSE BAYAS (@nehhapendse) on

 

नेहा ने बताया कि शार्दुल की जिंदगी में भी उतार चढ़ाव रहे हैं। शार्दुल की यह तीसरी शादी है और उनकी दो बेटियां हैं। शार्दुल की दोनों शादियों से एक- एक बेटी है। शार्दुल की शादी और बच्चों से जुड़े सवाल पर नेहा ने कहा, 'हां शार्दुल की पहले दो बार शादी हो चुकी है और दोनों शादियों से उनकी एक- एक प्यारी बेटी है। मैं इस बारे में बहुत पहले से जानती हूं। और क्या हुआ अगर पहले दो बार उनकी शादी हो चुकी है और फिर वो मुझसे शादी करते हैं तो? जिंदगी रुकती नहीं है। शार्दुल हर चीज बहुत अच्छी तरह बैलेंस कर रहे हैं। यह सब बहुत पॉजिटिव है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by NEHHA PENDSE BAYAS (@nehhapendse) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by NEHHA PENDSE BAYAS (@nehhapendse) on

 

कुछ समय पहले नेहा ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने शार्दुल और उनके परिवार के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी कर रही हूं और एक शानदार परिवार का हिस्सा बनने जा रही हूं। यह जिंदगी की सबसे अच्छी फीलिंग है।' मालूम हो कि दोनों एक दूसरे को पिछले साल जनवरी से डेट कर रहे थे जिसके बाद शार्दुल ने शादी के लिए नेहा को प्रपोज किया। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर