Surbhi Chandna Pics: सुरभि चंदना का नया हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हॉट अंदाज में दिए कई पोज

टीवी मसाला
Updated Dec 29, 2019 | 23:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Surbhi Chandna Pics: टीवी की हॉट एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने हाल ही में अपने नए हेयरस्टाइल के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Surbhi Chandna
Surbhi Chandna 
मुख्य बातें
  • सुरभि चंदना ने हाल ही में नए हेयरस्टाइल के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।
  • उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।
  • ऐशिया की 5वीं सेक्सी महिला हैं सुरभि चंदना।

टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक सुरभि चंदना इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने नए हेयरस्टाइल के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस नए हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस बेहद हॉट पोज देती नजर आ रही है। वहीं शेयर एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इन तस्वीरों में सुरभि चंदना रेड कलर की टी-शर्ट के साथ डेनिम जीन्स में दिखाई दे रही हैं। सुरभि ने हाल ही में अपने लंबे बालों को कटवा दिया है। शॉर्ट हेयर में एक्ट्रेस वाकई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐशिया की 5वीं सेक्सी महिला सुरभि चंदना टीवी की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने एशिया की सेक्सी महिला की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है।

इस लिस्ट में एक्ट्रेस ने कटरीना कैफ को मात देकर पांचवा स्‍थान पाया है। उनके चाहने वालों को नई तस्‍वीरों का इंतजार बेसब्री से रहता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on

सुरभि अक्सर सोशल मीडिया पर हॉट फोटोज शेयर करती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उन्‍हें 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 28 वर्षीय एक्ट्रेस रियल लाइफ में काफी स्टाइलिश हैं। स्टार प्लस के सीरियल इश्कबाज से उन्हें खास पहचान मिली थी। इस सीरियल में उन्हें अनिका के किरदार में खूब पसंद कियाा गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on

 

सुरभि इस वक्त टीवी सीरियल संजीवनी में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में वो इशानी अरोड़ा के किरदार में नजर आ रही हैं। ईशानी जो एक पेशे से डॉक्टर है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर