Naagin-4 से Nia Sharma का फर्स्ट लुक हुआ वायरल, सुरभि ज्योति को दे रहीं कड़ी टक्कर

टीवी मसाला
Updated Nov 07, 2019 | 16:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nia Sharma look For Naagin 4: नागिन-4 का नया सीजन 50 पूनम के बाद का होगा और इसमें नागमणि को बड़ा खतरा होगा। टीवी क्वीन एकता कपूर ने खुद नागिन 4 के लिए निया शर्मा के नाम का ऐलान किया....

Naagin 4 Star Nia Sharma look Leak From set Wearing Lehenga And Heavy jewellery
निया शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-3 खत्म होने के तुरंत बाद ही चौथे सीजन का प्रोमो जारी हो गया था।
  • नागिन-4 का नया सीजन 50 पूनम के बाद का होगा और नागमणि को बड़ा खतरा होगा।
  • अब शो की लीड एक्ट्रेस निया शर्मा का नागिन-4 वाला लुक वायरल हो रहा है।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा जल्द एकता कपूर के सीरियल नागिन-4 में नजर आने वाली हैं। निया के फैन्स पहली बार उन्हें नागिन के रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच निया शर्मा की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं जो कि नागिन-4 के लुक की हैं। नागिन-4 के इस लुक में निया एकदम परफेक्ट दिख रही हैं। 
निया शर्मा इस लुक में हैवी ज्वैलरी और लहंगा पहने नजर आ रही हैं। गोल्डन कलर के एम्ब्रायडरी लहंगे के साथ निया ने हैवी झुमके, बड़ा सा मांगटीका और नथ पहनी हुआ है। उन्होंने बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ा हुआ है। न्यूड मेकअप के साथ निया शर्मा ने रेड कलर की डार्क लिपस्टिक लगाई हुई है। इस लुक में निया शर्मा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_lover1) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_lover1) on


निया शर्मा की ये फोटोज उनके फैन पेज पर शेयर की गई हैं। वैसे उनका ये लुक पिछले सीजन की नागिन रहीं सुरभि ज्योति से काफी मेल खा रहा है। हालांकि निया अपने इस लुक से उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektaravikapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_lover1) on

नागिन-3 खत्म होने के तुरंत बाद ही चौथे सीजन का प्रोमो जारी हो गया था। नागिन-4 का नया सीजन 50 पूनम के बाद का होगा और नागमणि को बड़ा खतरा होगा। टीवी क्वीन एकता कपूर ने खुद नागिन 4 का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस टीजर में दो नागिन जंगल के रास्ते होते हुए भगवान शिव की पूजा के लिए जाती हुई नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में डायलॉग आता है, 'कहते हैं हर इंसान अपना भाग्य लेकर पैदा होता है, पर क्या होगा जब दो जिंदगियां एक-दूसरे का भाग्य लेकर जी रही हों। तकदीर का जहरीला खेल।' नागिन 4 का ये टीजर देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर