खतरों के खिलाड़ी विनर से जुड़ रहा था जैसमीन भसीन का नाम, नागिन-4 की एक्ट्रेस ने अब बताया सच

Jasmin Bhasin Reacts on Her Rumoured LinkUp: जैसमीन भसीन ने डांस कोरियोग्राफर और खतरों के खिलाड़ी विनर संग लिंकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। जैसमीन ने कहा है कि- प्लीज मुझे बख्श दो...

naagin 4 Actress Jasmin Bhasin Reacts on rumoured LinkUp With Khatron Ke Khiladi 9 winner Punit Pathak
जैसमीन भसीन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 की एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को लेकर लिंकअप को लेकर खबर आई थी।
  • जैसमीन का नाम एक डांस कोरियोग्राफर के साथ जोड़ा गया था।
  • अब जैसमीन ने उन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को लेकर अक्सर लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। कुछ टाइम पहले नागिन-4 की एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को लेकर भी ऐसी ही खबरें आई थीं। जैसमीन को लेकर रिपोर्ट्स थीं कि वो डांस कोरियोग्राफर और खतरों के खिलाड़ी के विनर पुनीत पाठक को डेट कर रही हैं। यहां तक इसने रोमांटिक रिलेशनशिप के भी कयास लगने लगे थे। हालांकि अब जैसमीन ने खुद इस बारे में सामने आकर बात की है। 
नागिन-4 की स्टार रह चुकीं जैस्मीन भसीन ने एक इंटरव्यू में इस बारे में काफी खुलकर बात की। जैस्मीन पहले तो इस सवाल को सुनकर काफी दंग रह गई और फिर हंसने लगी। हालांकि बाद में उन्होंने इस लिंकअप के बारे में खुलकर बात की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin2806) on


जैसमीन भसीन ने बताया, 'दोस्तों पहले को इतने प्यार के लिए शुक्रिया कि आप हर पुरुष दोस्त के साथ मेरी जोड़ी पसंद करते हैं। पुनीत और मैं एक दूसरे के साथ अच्छे लगते हैं, लेकिन तथ्य यह है कि मैं सभी के साथ अच्छी दिखती हूं। मैं यंग और सिंगल हूं।' जैस्मीन ने आगे कहा, 'आप मुझे किसी के साथ भी जोड़ सकते हैं लेकिन यह अच्छी बात नहीं है। मुझे मेल फ्रेंड्स बनाने के लिए भी कंफरटेबल होना चाहिए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@punitjpathakofficial) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin2806) on


जैसमीन भसीन ने इस इंटरव्यू में अपनी डेटिंग लाइफ पर भी बात की। उन्होंने बताया, 'जब मैं किसी को डेट करूंगी और हम एक कपल बनेंगे, तो मैं आप सभी को इसके बारे में बता दूंगी। हालांकि मेरे पुरुष दोस्तों के साथ मुझे अनकंफरटेबल करना बंद करो। प्लीज मुझे बख्श दो। वे सभी मेरे दोस्त हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@punitjpathakofficial) on


जैस्मीन ने अपने इस इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि वो फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं। चाहे वह इंडस्ट्री से हो या फिर बाहर से क्यों ही ना हो। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर