झलक दिखला जा 10 की शुरू हुई शूटिंग, हॉट लुक में दिखीं नोरा फतेही तो माधुरी दीक्षित ने चुना एवरग्रीन साड़ी लुक

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Shooting: जल्द ही टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा-10 कलर्स टीवी चैनल पर दस्तक देने वाला है। झलक में करण जौहर, माधुरी दीक्षित नेने और नोरा फतेही जज होंगे...

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Shooting: nora fatehi, Karan Johar and Madhuri Dixit photos from set -
झलक दिखला जा-10। 
मुख्य बातें
  • झलक दिखला जा टीवी पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है
  • अब झलक दिखला जा 10 की शूटिंग फाइनली शुरू हो गई है
  • जानें कौन हो सकते हैं झलक दिखला जा-10 के कंटेस्टेंट्स

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Shooting Starts: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa) अपने नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने को पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही यह टीवी रियलिटी शो कलर्स टीवी चैनल पर दस्तक देने वाला है। झलक दिखला जा के सीजन 10 में हम माधुरी दीक्षित के साथ करण जौहर और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही को जजेज के तौर पर देखने वाले हैं। अब झलक दिखला जा 10 की शूटिंग फाइनली शुरू हो गई है। आधिकारिक तौर पर आज (5 अगस्त) को फिल्म निर्माता करण जौहर, एक्ट्रेस नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित ने साथ में शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म निर्माता और दोनों अभिनेत्रियों को आज ही सेट पर देखा गया। इस दौरान झलक दिखलाजा के जजेज अपने चमचमाते सुनहरे लुक में नजर आए। 

करण जौहर ने ने गोल्डन शिमरी सूट और पैंट पहना था। इसके साथ उन्होंने अपने ब्लैक शेड्स और गोल्डन बूट्स से लुक को पूरा किया था। वहीं माधुरी दीक्षित ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी और हमेशा की तरह वो एवरग्रीन लग रही थी। साथ ही नोरा फतेही ने गोल्डन कलर का स्टाइलिश गाउन पहना था, जो कि उन पर खूब जच रहा था। वहीं होस्ट मनीष पॉल भी इस दौरान गोल्डर आउटफिट में नजर आए। 

पढ़ें- पाखी को होगी जेल तो सई बनेगी बच्चे की मां, पत्नी या प्रेमिका में से किसे चुनेगा विराट?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@etimes_tv)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@etimes_tv)

झलक में करण जौहर, माधुरी दीक्षित नेने और नोरा फतेही जज होंगे। अब हाल ही में एक साक्षात्कार में माधुरी ने बताया, 'झलक दिखला जा सभी हस्तियों के लिए अपने प्रशंसकों से जुड़ने और उनके अनदेखी नृत्य अवतार दिखाने का एक बड़ा मंच है। करण जौहर और नोरा फतेही के शामिल होने के साथ, यह शो खूब आग लगने वाला है। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@etimes_tv)

Jhalak Dikhhla Jaa 10: ये हो सकते हैं कंटेस्टेंट्स
झलक दिखला जा सीजन 10 में इस बार ना ही सिर्फ टीवी इंडस्ट्री के बल्कि खेल जगत के भी कई चमकते सितारे नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस सीजन‌ में हिना खान, हरभजन सिंह, सुमित व्यास, टोनी कक्कर, पारस कलनावत, निया शर्मा, लसिथ मलिंगा, नीति टेलर, सुरेश रैना, धीरज धूपर, गश्मीर महाजनी, जोरावर कालरा, शाहीर शेख, शुभांगी अत्रे और निया शर्मा नजर आ सकते हैं। इस डांस रियलिटी शो में रणवीर बरार और विकास खन्ना जैसे शेफ के आने की भी उम्मीद है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर