Kapil Sharma Daughter Name: कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ की बेटी ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, बताया क्या है नाम

Kapil Sharma Daughter Name Revealed: कपिल शर्मा ने बच्ची के जन्म के लगभग एक महीने बाद पहली फोटो शेयर कर उसके नाम की घोषणा की है। फोटो में कपिल-गिन्नी की बेटी क्यूट एक्सप्रेशन देती दिख रही है...

Kapil sharma Daughter Anayra sharma makes Instagram debut check Pictures
बेटी के साथ कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी।
  • शादी की पहली सालगिरह के दो दिन पहले दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ था।
  • अब कपिल शर्मा ने बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 10 दिसंबर 2019 को एक बच्ची के पेरेंट्स बने थे। कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ ये खुशी शेयर की थी। बेटी के जन्म के बाद कपिल शर्मा ने पैटरनिटी लीव भी ली थी और फैमिली के साथ वक्त बिताया था। अब बच्ची के जन्म के लगभग एक महीने बाद कपिल शर्मा ने खुद उसके नाम की घोषणा की है। 
दरअसल कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में उनकी बेटी अकेले चौंकाने वाले क्यूट एक्सप्रेशन दे रही है। तो वहीं दूसरी फोटो में कपिल शर्मा ने बेटी को अपनी गोद में लिया हुआ है वहीं पास में पत्नी गिन्नी चतरथ खड़ी हुई हैं। कपिल शर्मा ने अपनी बेटी को दिल का टुकड़ा बताया है। कपिल ने लिखा, 'अनायरा शर्मा से मिलिए।' हां, बच्चे का नाम अनायरा रखा गया है। बताइए ये एक प्यारा और सुंदर है ना?'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 

 


कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा शर्मा की इन्हीं फोटोज के साथ उनका इंस्टाग्राम डेब्यू करा दिया है। वैसे दोनों की तस्वीरों में अनायरा बेहद प्यारी दिख रही है। कपिल शर्मा के फैन्स ने भी उन्हें एक बार फिर से बधाई देने शुरू कर दी है। साथ ही रवि दुबे, बी प्राक, इशिता दत्ता, मुक्ति मोहन, हिना खान, माही विज, करणवीर शर्मा, कविता कौशिक, बादशाह सहित मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on


आपको बता दें, कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी। शादी की पहली सालगिरह के दो दिन पहले दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ था। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर