Kapil Sharma Ginni Chatrath: गिन्नी चतरथ से बेटा चाहते हो या बेटी? कपिल शर्मा ने सवाल का दिया था मजेदार जवाब

Kapil Sharma Ginni Chatrath First Baby Plan: कपिल शर्मा में खुद एक इंटरव्यू में गिन्नी चतरथ की प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया था। इस इंटरव्यू में कपिल ने अपने पहले बच्चे को लेकर भी बात की थी....

Kapil sharma interview on ginni chatrath pregnancy For First baby boy or Girl plan
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ पेरेंट्स बन गए हैं।
  • कपल के घर 10 दिसंबर को बेटी का जन्म हुआ है।
  • सोशल मीडिया पर कपिल-गिन्नी को सभी सेलेब्स बधाइयां दे रहे हैं।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पापा बन गए हैं। गिन्नी चतरथ ने मंगलवार(10 दिसंबर) सुबह एक बेटी को जन्म दिया है और ये खुशखबरी खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'हमें बेटी हुई है आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है। आप सबको मेरा प्यार, जय माता दी।' कपिल-गिन्नी की घर आई नन्ही परी की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने दोनों को बधाई देनी शुरू कर दी है। गुरु रंधाना, कीकू शारदा, रकुलप्रीत, दीया मिर्जा, भुवन बाम और साइना नेहवाल सहित कई सेलेब्स ने कपल को बधाइयां दीं। 
अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले कपिल शर्मा में खुद एक इंटरव्यू में गिन्नी चतरथ की प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया था। इस इंटरव्यू में कपिल ने अपने पहले बच्चे को लेकर भी बात की थी। दरअसल इस दौरान कपिल शर्मा से पूछा गया था कि गिन्नी चतरथ से वो बेटा चाहते हैं या बेटी? इसके जवाब में कपिल ने कहा था, 'मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि गिन्नी और आने वाला बच्चा स्वस्थ्य हो बस। हमें नहीं पता कि बेटा होगा या बेटी, इसीलिए हमने पहले से किसी एक को ध्यान में रखकर ज्यादा खरीददारी भी नहीं की हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 


कपिल शर्मा ने बताया था, 'ये हमारी फैमिली के लिए खुशी का मौका है। सब लोग इंतजार कर रहे हैं तो सिर्फ घर में आने वाले नए फैमिली मेंबर का। मैं अभी एक बच्चों की फिल्म(द एंग्री बर्ड मूवी 2) की डबिंग कर रहा हूं। जब बच्चा बड़ा होगा तो ये उसके लिए तोहफा होगा।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ginnichatrath) on


कपिल शर्मा ने इसी इंटरव्यू में बताया था, 'मैं और गिन्नी तो एक्साइडेट हैं ही लेकिन मेरी मां सबसे ज्यादा खुश है। वो इसलिए क्योंकि मेरी मां कई साल से इस पल का इंतजार कर रही हैं।' 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर