Kapil Sharma ने रखी गिन्नी चतरथ की बेबी शॉवर पार्टी, भारती सिंह-कृष्णा अभिषेक ने की जमकर मस्ती

Kapil Sharma Wife Ginni Chatrath Baby Shower: कपिल शर्मा ने हाल ही में पत्नी गिन्नी चतरथ की बेबी शॉवर सेरेमनी होस्ट की। पार्टी की इनसाइड फोटोज कपिल की पत्नी गिन्नी एकदम प्रिंसेस की तरह खूबसूरत लग रही हैं...

ginni chatrath Baby Shower Party kapil sharma Costars Bharti Singh To krishna abhishek attends party
गिन्नी चतरथ बेबी शॉवर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा कुछ टाइम पहले ही पत्नी गिन्नी को लेकर बेबीमून पर गए थे।
  • इस दौरान उन्होंने शो से ब्रेक लिया था और गिन्नी के साथ कनाडा गए थे।
  • बाद में कपल आने वाले नन्हे मेहमान के लिए शॉपिंग करता भी दिखा था।

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द पापा बनने वाले हैं और वो अपने नन्हे मेहमान के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पत्नी गिन्नी चतरथ की बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की। जी हां, कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी के प्रेग्नेंसी पीरियड के हर पल को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ के लिए हुई इस खास पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में गिन्नी काफी खूबसूरत दिख रही हैं 
बेबी शॉवर सेरेमनी में गिन्नी चतरथ ने पिंक कलर का गाउन पहना। इस गाउन के साथ गिन्नी ने हाथों में चूड़े, गले में नेकलेस पहना था। गिन्नी चतरथ ने इस लुक को खुले बालों पर फ्लोवर वाला हेयरबैंड लगाकर पूरा किया था। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी इस लुक में एकदम प्रिंसेस की तरह खूबसूरत लग रही थीं। वहीं कपिल इस दौरान सिंपल ब्लू कलर की वाइट डॉट वाली शर्ट और डेनिम जींस में दिखे। गिन्नी चतरथ की बेबी शॉवर सेरेमनी में कपिल शर्मा के को-स्टार्स भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, माही विज जमकर मस्ती करते नजर आए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kaneetfanclub) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapil_sharmauniverse) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ginniholics) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zorarandhawaofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapil_sharmauniverse) on

 


कुछ टाइम पहले ही कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी को लेकर बेबीमून पर गए थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने अपने शो द कपिल शर्मा शो से ब्रेक लिया था और गिन्नी के साथ कनाडा गए थे। जहां पर दोनों ने साथ में वक्त बिताया था। बेबीमून से वापस आने के बाद कपल अपने आने वाले नन्हे मेहमान के लिए शॉपिंग करता भी दिखा था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ginniholics) on


कपिल शर्मा जल्द अपने बेबी के लिए फिर से द कपिल शर्मा शो से छुट्टी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। कपिल पत्नी की डिलीवरी के दौरान 20 दिन के शूटिंग ब्रेक जाएंगे। इसके उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस में लीव की अर्जी भी डाल दी है। कपिल, गिन्नी और अपने आने वाले बेबी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर