कसौटी जिंदगी की 2 के 'अनुराग' का वजन था 110 किलो, डाक्‍टर्स ने कहा था- कम कर लो, कभी भी आ जाएगा हार्ट अटैक

टीवी मसाला
Updated Nov 27, 2019 | 19:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 में अनुराग बसु का रोल प्ले कर रहे एक्टर पार्थ समथान कभी 110 किलो के थे। उनके इस वजन के बाद डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें तुरंत वजन घटाने की सलाह दी थी।

parth samthaan
parth samthaan 

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 में अनुराग बसु का रोल प्ले कर रहे एक्टर पार्थ समथान आज घर घर में पहचान बना चुके हैं। सीरियल में वह काफी हैंडसम और स्‍टाइलिश नजर आते हैं, वहीं उनके सोशल मीडिया हैंडल्‍स उनकी ग्‍लैमरस तस्‍वीरों से भरे हुए हैं। लाखों लोग पार्थ को फॉलो करते हैं और खासकर लड़कियां उनकी दीवानी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ना जाते कितनी लड़कियां के दिलों की धड़कन बन चुके पार्थ कभी 110 किलो के थे। उनके इस वजन के बाद डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें तुरंत वजन घटाने की सलाह दी थी।

पिंकविला को दिए इंटरव्‍यू में पार्थ ने अपने बारे में विस्‍तार से बताया है। इसी इंटरव्‍यू में उन्‍होंने अपने वजन के बारे में और उसके बाद वजन घटाने की प्रक्रिया के बारे में भी बात की है। उन्‍होंने बताया कि स्‍कूल के दिनों में ही उनका वजन 110 किलो था। वह अपनी मां के हाथ का बना चिकन और ग्रेवी वाला खाना खूब खाते थे। वह एक बार डॉक्‍टर के पास रुटीन चेकअप के ल‍िए गए तो उनका ब्‍लड प्रेशर काफी ज्‍यादा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan) on

डाक्‍टर उनका ब्‍लड प्रेशर देख खबरा गए और बोले कि तुरंत वजन कम करने की कोशिश में लग जाओ, वरना कभी भी हार्ट अटैक आ सकता है। उनके बाद पार्थ ने इस बात को गंभीरता से लिया और वजन कम करने में जुट गए। पार्थ ने अपनी डाइट बदली और एक्‍सरसाइज शुरू की। इंटरव्‍यू में उन्‍होंने बताया कि वजन घटाने में 70 फीसदी डाइट और 30 फीसदी एक्‍सरसाइज मददगार रही।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan) on

दूसरी तरफ पार्थ समथान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लंबे टाइम से चर्चा में हैं। खबरें थीं कि वो सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 में प्रेरणा का रोल निभा रहीं एरिका फर्नांडिस को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ टाइम पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया है। कुछ दिन पहले ही एक लॉन्च इवेंट में ये कपल एक-दूसरे को इग्नोर करता नजर आया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर