पिछले साल नच बलिए 9 में बुरी तरह घायल हो गई थी 'कसौटी' की ये एक्ट्रेस, महीनों बाद भी नहीं हो पाईं ठीक

Pooja Banerjee injury: कसौटी जिंदगी की 2 फेम पूजा बनर्जी नच बलिए 9 के दौरान बुरी तरह घायल हो गई थी। महीनों पहले लगी इस चोट से वे अब तक नहीं उबर पाईं हैं।

Pooja Banerjee still not recoverd from her injury
Pooja Banerjee still not recoverd from her injury  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पूजा बनर्जी को लगी थी नच बलिए 9 के दौरान चोट
  • उनके दोनों कलाइयों में फ्रेक्चर हो गया था
  • इतने महीने बाद भी पूजा की चोट ठीक नहीं हुई है

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में निवेदिता की किरदार निभाने वाली पूजा बनर्जी ने नच बलिए 9 में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने पति संदीप सेजवाल के साथ वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। लेकिन ये शो उनके लिए मुसीबत बन गया। क्योंकि शो में रिहर्सल के दौरान पूजा बुरी तरह से घायल हो गई थीं। पिछले साल लगी उनकी ये चोट अब तक उन्हें परेशान कर रही है।

दरअसल रिहर्सल के दौरान वे 10 फीट ऊपर से हाथ के बल गिर गईं थीं, इससे उनकी दोनों कलाई में फ्रेक्चर हो गया था। साथ ही उनके बाएं पैर में भी चोट ली थी। महीनों बाद भी पूजा इस चोट से नहीं उबर पाईं हैं। हाल ही में उन्होंने एक वेबसाइट से लाइव चैट में इस बारे में बातचीत की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@poojabanerjeee) on

पूजा ने अपनी चोट और रिएलिटी शोज के बारे में बात करते हुए बताया कि रियलिटी शो मुझे बहुत खुशी देते हैं। नच बलिए 9 में जो हुआ, वह दुखद था। मैंने अपने दाहिने हाथ का लगभग 50% मूवमेंट खो दिया है। मेरा हाथ मुड़ता नहीं है और यह मेरे लिए बहुत बड़ा नुकसान है। चाहे में कितनी भी कोशिश करूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं मूवमेंट वापस ला पाऊंगी। यह सब मेरी इच्छा शक्ति और फिजियोथेरेपी पर निर्भर करता है। लॉकडाउन के दौरान मैं अपनी चोट को ठीक करने की कोशिश कर रही हूं। लेकिन मैं अभी भी और रिएलिटी शोज करना चाहती हूं, क्योंकि मुझे ये बहुत पसंद हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@poojabanerjeee) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@poojabanerjeee) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@poojabanerjeee) on

आपको बता दें कि चोट के बाद पूजा की सर्जरी हुई थी और इस हादसे की वजह से उन्हें नच बलिए 9 से भी बाहर होना पड़ा था। इतना ही नहीं, उन्हें अपने शोज की शूटिंग में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया और उन्हें कभी कमजोर नहीं महसूस होने दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर