KBC 12 : 20 साल से केबीसी में आने की कोशिश कर रही थीं नेहा शाह, क्या बनेंगी चौथी करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati 12 Updates: कौन बनेगा करोड़पति के आज के एपिसोड में सीजन की चौथी करोड़पति नेहा शाह हॉटसीट पर बैठी थीं। नेहा ने बताया कि वह पिछले 20 साल से शो में आने की कोशिश कर रही थीं।

Neha Shah
Neha Shah 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 में चौथी करोड़पति नेहा शाह हॉटसीट पर बैठी थीं।
  • नेहा शाह पेशे से एक फिजियोथैरेपिस्ट हैं।
  • नेहा शाह पिछले 20 साल से केबीसी में आने की कोशिश कर रही थीं।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 12 में आज हॉटसीट पर शो की चौथी करोड़पति नेहा शाह हॉटसीट पर बैठी थीं। नेहा ने बताया कि वह पिछले 20 साल से शो में आने की कोशिश कर रही हैं।

नेहा शाह पेशे से एक फिजियोथैरेपिस्ट हैं।  नेहा ने बताया कि बीस साल पहले जब कौन बनेगा करोड़पति  शुरू हुआ है, तबसे मैं इसके लिए कोशिश कर रही थी। 

नेहा आगे कहती हैं,  '2016 या 17 में ऑडिशन कॉल भी आई थी, पर तब मैं आगे नहीं जा पाई थीं। शो के लिए नए-नए मोबाइल नेटवर्क से जवाब देना पड़ता था। इस वजह से मैं नए सिम लेकर आती थीं।'

Mars jupitor

अमिताभ बच्चन की हैं फैन
नेहा शाह अमिताभ बच्चन की भी बहुत बड़ी फैन हैं। प्रोमो में नेहा जीनत अमान की फिल्म 'डॉन' का गाना गाती नजर आ रही हैं। अमिताभ उनसे कहते हैं- आपको जो होनेवाले होंगे उनके लिए आपने ये गाना तैयार किया होगा। 

अमिताभ बच्चन की बात का जवाब देते हुए नेहा कहती हैं कि सर,वो आप हो जाओ न। इसके बाद अमिताभ कहते हैं- हमारा तो हो गया है। आपको बता दें कि शो खत्म होने तक नेहा हॉटसीट पर बैठी हैं। अब वह कल की रोलओवर कंटेस्टेंट बनेंगी।

विवेक कुमार ने जीते 25 लाख रुपए 
केबीसी के आज के एपिसोड की शुरुआत पिछले एपिसोड के रोलओवर कंटेस्टेंट विवेक कुमार से हुई। विवेक कुमार 25 लाख रुपए जीतकर घर वापस लौटे। 50 लाख के सवाल में उन्होंने गेम क्विट कर दिया। 

50lkah KBC

50 लाख रुपए का सवाल था - नौसेना के किस ऑपरेशन के याद स्वरूप भारत में 4 दिसंबर को हर वर्ष नौसेना दिवस मनाया जाता है? इस सवाल का सही जवाब था ऑपरेशन ट्राइडेंट।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर