KBC 13 24 Aug Highlight: दीपिका पल्लीकल से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे सकी नेहा बाटला, जीते 12 लाख 50 हजार रुपए

Kaun Banega Crorepati 13 24 August 2021: कौन बनेगा करोड़पति 13 में दूसरी कंटेस्टेंट नेहा बाटला 12 लाख 50 हजार रुपए जीतकर घर वापस लौटी। जानिए किस सवाल का जवाब नहीं दे सकी नेहा बाटला...

Neha Batla
Neha Batla 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 13 में आज हॉटसीट पर उत्तराखंड की नेहा बाटला बैठी थीं।
  • नेहा बाटला 12 लाख 50 हजार रुपए जीतकर घर वापस लौटी।
  • नेहा बाटला दीपिका पल्लीकल से जुड़े सवाल का सही जवाब नहीं दे सकी।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति में आज के एपिसोड में सीजन 13 की दूसरी कंटेस्टेंट नेहा बाटला 12 लाख 50 हजार रुपए लेकर गेम क्विट कर दिया है। नेहा 25 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाई। 

नेहा बाटला से 25 लाख रुपए का सवाल पूछा गया- पूर्व क्रिकेटर सुसैन इटीचेरिया इनमें से कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके खिलाड़ी की मां हैं। चार ऑप्शन हैं a.ज्वाला गुट्टा b.अंजू बॉबी जॉर्ज c.दीपिका पल्लीकल d.अश्विनी पोन्नप्पा. इस सवाल का सही जवाब दीपिका पल्लीकल था। नेहा को सही जवाब नहीं पता था ऐसे में उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया।

Former cricketer Susan Itticheria is the mother of which Commonwealth Games gold medalist

वेटेनरी डॉक्टर हैं नेहा बाटला
नेहा बाटला पेशे से एक वेटेनरी डॉक्टर हैं। वह उत्तराखंड के चंपावत की रहने वाली हैं। नेहा ने 25 लाख के सवाल तक अपनी सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया था। नेहा ने बताया कि उनके प्रोफेशन को लोग अच्छी नजर से नहीं देखते हैं। ऐसे में वह शो में आकर लोगों का नजरियां बदलना चाहती हैं। वह पैसे के लिए बाद में और सम्मान के लिए आई थीं। नेहा ने इस दौरान अपने ससुरजी को हॉटसीट पर भी बैठने का मौका मिला।

Neha Bathala Veterian KBC

हॉटसीट पर बैठीं स्वाति श्रीलेखा
नेहा बाटला के जाने के बाद कटक ओडीशा की स्वाति श्रीलेखा हॉटसीट पर बैठीं। 50 साल की स्वाति एक प्राइवेट स्कूल में अंग्रेजी की टीचर हैं। वह पिछले 28 साल से पढ़ा रही हैं।       

swati english 3rd contestant

स्वाति के मुताबिक उन्हें खाना खासकर समोसा खाना बेहद पसंद है। यही नहीं, उन्होंने 50 साल की उम्र में भी शादी नहीं की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्वाति 20 हजार रुपए जीत चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर