KBC 13 Written Update: रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे सकीं स्वाति श्रीलेखा, क्या आपको पता है सही जवाब

Kaun Banega Crorepati 13 25 Aug 2021 Update: कौन बनेगा करोड़पति 13 में आज के एपिसोड में स्वाति श्रीलेखा छह लाख 40 हजार रुपए जीतकर गए। स्वाति रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे सकी।

KBC 13 25 Aug 2021 Written Update
KBC 13 25 Aug 2021 Written Update 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 13 में स्वाति श्रीलेखा छह लाख 40 हजार रुपए जीतकर ले गई।
  • स्वाति रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई।
  • स्वाति के बाद हॉटसीट पर बैठी निमिशा अहिरवार।

मुंबई.कौन बनेगा करोड़पति के आज के एपिसोड में कल की कंटेस्टेंट स्वाति श्रीलेखा हॉटसीट पर बैठी थीं। स्वाति श्रीलेखा ने 20 हजार रुपए की रकम जीत ली थी। स्वाति छह लाख 40 हजार रुपए जीतकर गई। स्वाति रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई। 

स्वाति से 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल पूछा गया - वालमिकी रामायण के अनुसार ऋषि कपिला ने किस राजा के 60 हजार बच्चे को अपनी आंखों से निकलती आग से जलाकर भस्म कर दिया था। चार ऑप्शन थे- a.सगारा b.त्रिशंकु c.विश्वामित्र  d.भगीरथ। इस सवाल का सही जवाब सगारा था। स्वाति को सवाल का जवाब नहीं पता था। ऐसे में उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। 

Bhagiratha

वजन के कारण नहीं की शादी
स्वाति श्रीलेखा ओडीशा के कटक की रहने वाली हैं। 51 साल की स्वाति ने शादी नहीं की है। स्वाति से जब अमिताभ बच्चन ने पूछा कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। स्वाति ने बताया कि लोग उनसे पूछा करते थे कि उनका वजन कितना है। स्वाति कहती हैं कि ऐसे शख्स से कभी शादी नहीं करना चाहती जो आपका वजन या सैलेरी के बारे में पूछे। स्वाति ने ये भी बताया कि उनके अकाउंट में लाख रुपए कभी नहीं हुए। ऐसे में वह रिस्क लेना नहीं चाहती थीं। 

swati english 3rd contestant

हॉटसीट पर बैठी निमिशा अहिरवार
स्वाति के जाने के बाद हॉटसीट पर मध्यप्रदेश के खांडवा की रहने वाली निमिशा अहिरवार बैठी थीं। निमिशा पेशे से साइबर पुलिस में पुलिस ऑफिसर हैं। निमिशा को काफी देर तक ये यकीन नहीं हुआ कि वह हॉटसीट पर बैठी हैं।

Nimisha Ahirwar

निमिशा गेम का पहला पड़ाव यानी 10 हजार रुपए को पार कर चुकी हैं। इसके बाद एक लाख 60 हजार रुपए के सवाल तक तीन लाइफलाइन ले चुकी हैं। अब निमिशा कल अपना गेम आगे बढ़ाएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर