KBC 14 Update: ये था 75 लाख रुपए का सवाल, सही जवाब जानने के बावजूद करण इंद्रसिंह ठाकुर ने छोड़ा गेम

Kaun Banega Crorepati Season 14 Written Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के शुक्रवार के एपिसोड में करण इंद्र सिंह ठाकुर बैठे थे। करण ने शो से 50 लाख रुपए जीते। जानिए क्या था 75 लाख रुपए का सवाल।

Kaun Banega Crorepati 14
Kaun Banega Crorepati 14 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर करण इंद्रसिंह ठाकुर बैठे थे।
  • करण शो से 50 लाख रुपए जीतकर वापस लौटे।
  • 75 लाख रुपए के सवाल में करण ने शो किया क्विट।

Kaun Banega Crorepati 23 September Update. कौन बनेगा करोड़पति 14 के शुक्रवार (23 सितंबर) के एपिसोड में हॉटसीट पर गुजरात के करण इंद्रसिंह ठाकुर बैठे थे। करण सिंह ने 14 सवाल का सही जवाब देकर 50 लाख रुपए जीत लिए। 75 लाख रुपए के धन अमृत प्रश्न में करण ने गेम को क्विट करने का फैसला किया है। हालांकि, उन्हें सही जवाब पता था। करण केबीसी प्ले अलॉन्ग के कारण हॉटसीट तक पहुंचे थे। वहीं, करण के गेम से बिग बी अमिताभ बच्चन भी बेहद इंप्रेस थे। उन्होंने अपनी पहली लाइफ लाइन का इस्तेमाल तीन लाख 20 हजार रुपए के सवाल पर किया।

करण इंद्र सिंह ठाकुर से 75 लाख रुपए के लिए 15वां सवाल था- 'इनमें से किसे उनके काम के लिए, नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था, जो बाद में गलत साबित हुआ? चार ऑप्शन थे- a.ओसवल्ड एवरी b.जोसाया डब्लू गिब्स c.गिलबर्ट एन लुईस d.जोहानेस फिबिगर। करण ने रिस्क न लेते हुए गेम को क्विट करने का फैसला किया। गेम क्विट करने के बाद करण से चार में से एक सही जवाब का अनुमान लगाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने D जोहानेस फिबिगर बताया, जो सही जवाब था।

Kaun Banega Crorepati

Also Read: 50 लाख रुपए के इस सवाल पर सूरज नायर ने छोड़ा गेम, कामदेव से जुड़े सवाल का अनिकेत पाटिल ने दिया गलत जवाब

ये था 50 लाख रुपए का सवाल
करण से 50 लाख रुपए का सवाल था- प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स और रे ईम्स ने भारत की अपनी यात्रा के बाद किस दैनिक वस्तु का वर्णन 'द ग्रेटेस्ट, द मोस्ट ब्यूटीफुल' के रूप में किया था? चार ऑप्शन थे a.बाल्टी b.लोटा c.बेलन d.चूड़ी। इस सवाल में उन्होंने वीडियो कॉल ए फ्रेंड लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। करण के दोस्त ने d चूड़ी बताया। हालांकि, उन्होंने ऑप्शन b चुना, जो सही जवाब था। चार्ल्स और रे ईम्स 20वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध इंडस्ट्रियल डिजाइनर्स से एक थे। ये कोट उन्होंने अपनी इंडिया रिपोर्ट में लिखा था और इसी रिपोर्ट के आधार पर नेशनल स्कूल डिजाइन अहमादाबद की स्थापना हुई।

KBC

करण ने केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह फिलहाल किसान हैं। करण ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में उनके पिता का निधन हो गया था। वह जीती हुई धनराशि से अपने भाई के आगे की पढ़ाई पूरी करवाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर