Khatron Ke Khiladi 10: भारती को भूल करिश्मा तन्ना से दूसरी शादी करना चाहते हैं हर्ष, शो में किया प्रपोज

Khatron Ke Khiladi 10 Video रियलिटी शो खतरो के खिलाड़ी सीजन 10 में स्टंट और एडवेंचर टास्क सिलसिला जारी है। वहीं शो में होस्ट रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट की मुश्किलें बढ़ाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते।

Khatron Ke Khiladi 10
Khatron Ke Khiladi 10 
मुख्य बातें
  • हाल ही में भारती के पति हर्ष ने करिश्मा तन्ना को प्रपोज किया।
  • टास्क के दौरान करिश्मा और हर्ष की केमिस्ट्री देख हंसे बाकी कंटेस्टेंट।
  • खतरो के खिलाड़ी में कंटेस्टेंट लगातार अपने डर का सामना कर रहे हैं।

टीवी रियलिटी शो खतड़ों के खिलाड़ी सीजन 10 शुरू हो चुका है। शो के शुरुआत में ही कंटेस्टेंट अपने डर का सामना कर रहे हैं। शो में करिश्मा तन्ना, अमृता खानविलकर, तेजस्वी प्रकाश, अदा खान जैसे कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो में भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि हर्ष अपने अंदाज से कंटेस्टेंट को हंसाते रहते हैं। वहीं हाल ही में शो के बीच में उन्होंने करिश्मा तन्ना को शादी के लिए प्रपोज किया।

खतड़ो के खिलाड़ी के लेटेस्ट एपिसोड में करिश्मा तन्ना को एक टास्ट दिया गया था। इस टास्क के तहत उन्हें ऊपर पहुंच कर फ्लैग्स निकालने थे। इस दौरान करिश्मा काफी डर रही थी, लेकिन हर्ष उन्हें हंसाने के लिए लगातार बाते करते जा रहे थे। इसी बीच करिश्मा ध्यान से फ्लैग्स निकलती रहीं। उन्हें शानदार परफॉर्म करता देख हर्ष ने कहा-शब्बास करिश्मा मेरी दूसरी शादी तुम्ही से होगी।

वहीं टास्क पूरी होने के बाद करिश्मा कहती हैं मैं इतनी दूर तुमसे मिलने आई हो। इसके बाद वो चिल्ला कर कहती हैं भारती, हर्ष मेरा है। दोनों के इस अंदाज को देख बाकी कंटेस्टेंट हंसना शुरू कर देते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

हाल ही में शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे तेजस्वी टास्क के दौरान रोहित से कहती हैं कि लॉक ठीक नहीं है। प्लीज आप जाकर देखो ना, जिसके बाद सभी हंसने लगते हैं। रोहित कहते हैं कि मैं क्या तुझे प्यून दिखाई दे रहा हूं। वहीं  शो में स्ट्रीट डांसर थ्री डी एक्टर धर्मेश भी एक अलग अंदाज में नजर आए। टास्क के दौरान धर्मेश वरुण धवन के गाने पर डांस करते दिखाई दिए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv) on

 

बता दें कि इस बार भी रोहित शेट्टी दमदार तरीके से शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट को टास्क देने के अलावा वो मस्ती खूब करते दिखाई देते हैं। वहीं करिश्मा तन्ना के अलावा इस बार शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट में करण पटेल, आरजे मलिष्‍का, अदा खान, शिविन नारंग, धर्मेश येलांदे, बलराज स्‍याल, तेजस्‍वी प्रकाश, अमृता खानविलकर जैसे स्टार्स शामिल हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर