Kundli Bhagya की प्रीता का नया अंदाज, Shraddha Arya करने आ रही हैं धमाल

Kundli Bhagya Actress: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों पॉपुलर टीवी शो कुंडली भाग्य में दिखाई दे रही हैं। इस सीरियल में वो प्रीता के किरदार में नजर आ रही हैं।

Kundali Bhagya Actress
Kundali Bhagya Actress 
मुख्य बातें
  • कुंडली भाग्य की प्रीता का जल्द एक नया अंदाज देखने को मिलेगा।
  • एक्ट्रेस एक बार फिर से धमाल मचाने आ रही हैं।
  • इन दिनों टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता के किरदार में लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभाने वाली श्रद्धा आर्या इन दिनों चर्चा में हैं। शो में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। बता दें कि पर्दे पर प्रीता और करण के रूप में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर जोड़ी टीवी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। श्रद्धा आर्या कुंडली भाग्य से पहले मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, तुम्हारी पाखी और ड्रीम गर्ल जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। लेकिन कुंडली भाग्य में प्रीता के रोल में लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया।

टीवी सीरियल के अलावा श्रद्धा आर्या ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस पाठशाला और निशब्द जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में नचबलिए सीजन 9 में भी उन्हें देखा गया था।  इस डांस रियलिटी शो में वो अपने बॉयफ्रेंड आलम मक्कार के साथ नजर आईं थी।

हालांकि अब दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। सुपरटैलेंटेड एक्ट्रेस हाल ही में अपने एक नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha Arya (@sarya12) on

 

इससे पहले श्रद्धा कार गबरू गाने में नजर आईं थी। इस गाने में वो करण सिंह अरोड़ा के साथ दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस जल्द एक और नई म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। गाने का नाम जहर है और इसमें वो विक्की ठाकुर के साथ नजर आने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर गाने की पोस्टर शेयर की है। इस तस्वीर में वो लहंगे-चोली के साथ सनग्लास पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-जहर आउट सून।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha Arya (@sarya12) on

 

वहीं एक्ट्रेस की लव लाइफ भी काफी चर्चा में हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है। खबरों की माने तो दोनों ने आपसी समझ से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। उन्होंन अपने रिश्ते को आगे ले जाने से इंकार कर दिया था। एक्ट्रेस ने एक या दो महीने बाद ही अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। जिसके बाद उनके रिश्ते को एक ड्रामा बताया जाने लगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर