Kushal Punjabi Death: क्या 24 घंटे पहले ही कुशल पंजाबी ने कर लिया था सुसाइड का फैसला? किया था ये काम

टीवी मसाला
Updated Dec 28, 2019 | 13:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्टर कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) ने हाल ही में अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सुसाइड (Suicide) से पहले उन्होंने कुछ ऐसा काम किया था जिससे यह माना जा रहा है कि वो ऐसा करने का फैसला कर चुके थे।

Kushal Punjabi
Kushal Punjabi 
मुख्य बातें
  • एक्टर कुशल पंजाबी ने हाल ही में अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया
  • कुशल ने अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले अपने सारे बिल चुकता किए थे
  • कुशल का आज यानी शनिवार को अंतिम संस्कार होगा

टीवी के जाने माने एक्टर कुशल पंजाबी ने हाल ही में डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उनका शव उनके घर में लटका मिला। कुशल की मौत की खबर ने ना केवल फैंस को बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। 

कुशल का नंबर नहीं लगने और उनसे बात ना होने के बाद जब उनके पेरेंट्स और कुशल के दोस्त व एक्टर चेतन हंसराज उनके फ्लैट पर गए और चाबीवाले से दरवाजा खुलवाया तो घर में उनका शव लटका हुआ मिला। अब कुशल से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है जिससे यह माना जा रहा है कि उन्होंने अपने सुसाइड से करीब 24 घंटे पहले यह कदम उठाने का फैसला किया था। एक वेबसाइट के मुताबिक कुशल ने अपनी जिंदगी खत्म करने से एक या दो दिन पहले ही अपने नौकरों और राशन वाले को पैसे देकर उनका हिसाब किया था। जिससे माना जा रहा है कि वो जानते थे कि कुछ ही घंटों में वो चले जाएंगे और वो किसी का हिसाब बाकी नहीं रखना चाहते थे जिसके चलते उन्होंने सभी हिसाब क्लीयर किए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on

कुशल के निधन की जानकारी शुक्रवार को एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर दी थी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। दरअसल कुशल के पेरेंट्स लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था जिसके बाद उन्होंने कुशल के दोस्त व एक्टर चेतन हंसराज को फोन किया। इसके बाद सभी कुशल के फ्लैट पर पहुंचे और चाबी वाले की मदद से उनके घर का दरवाजा खोला जहां कुशल का शव पंखे से लटका मिला। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on

 

कुशल अपनी शादी में चल रही परेशानियों के चलते डिप्रेशन में थे। उन्होंने यूरोपियन लड़की ऑड्रे से शादी की थी लेकिन दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ सही नहीं था और उनकी पत्नी चीन में रहती थीं। दोनों का एक बेटा कियान भी है जिससे मिलने कुशल अक्सर वहां जाया करते थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर