अनुपमा की काव्‍या को मिल गया नया काम, मदालसा शर्मा के इस अंदाज से हो जाएगा प्‍यार

Madalsa Sharma Butterfly Song: अनुपमा फेम एक्ट्रेस मदालसा शर्मा का नया गाना बटरफ्लाई रिलीज हो गया है। मदालसा शर्मा का यह अंदाज देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं। 

Anupamaa fame actress madalsa sharma new song butterfly release, madalsa sharma and namit khanna new song butterfly, madalsa sharma and namit khanna featured in song by dev negi and swati sharma 
बटरफ्लाई गाना  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अनुपमा टीवी सीरियल में काव्या का किरदार निभाती हैं मदालसा शर्मा। 
  • मदालसा शर्मा का नया गाना बटरफ्लाई हो गया है रिलीज।
  • नमित खन्ना के साथ अपने नए गाने बटरफ्लाई में नजर आईं मदालसा। 

Madalsa Sharma And Namit Khanna Butterfly Song: अनुपमा (Anupamaa) फेम एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेती हैं। अपनी अदाकारी से लेकर फेशन‌ सेंस और फिटनेस की वजह से वह चर्चा में रहती हैं। अनुपमा टीवी सीरियल में काव्या का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मदालसा शर्मा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं। उनकी अदाकारी के लिए उन्हें कई बार सराहा गया है। टीवी की टॉप वैम्प्स की लिस्ट में भी मदालसा शर्मा का नाम शामिल है। हाल ही में एक्ट्रेस मदालसा शर्मा का नया गाना रिलीज हुआ है (Madalsa Sharma Latest Music Video), जिसमें वह एक्टर नमित खन्ना (Namit Khanna) के साथ नजर आ रही हैं। मदालसा शर्मा का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मदालसा शर्मा का नया गाना ट्रैंड कर रहा है। 

रिलीज हुआ मदालसा शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा मदालसा शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो बटरफ्लाई रिलीज हो गया है (Madalsa Sharma Butterfly Song)। इस वीडियो में एक्ट्रेस मदालसा शर्मा संजीवनी टीवी सीरियल फेम नमित खन्ना के साथ नजर आ रही हैं। अपने नए म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस जमकर थिरकती हुई दिखीं। उनकी अदाओं ने दर्शकों को अपना कायल बना दिया है। मदालसा शर्मा और नमित खन्ना के नए गाने को जाने-माने सिंगर देव नेगी और स्वाति शर्मा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल मुरली अग्रवाल ने लिखे हैं वहीं राज आशू ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। 

Also Read: Anupamaa की काव्‍या का र‍ियल लाइफ अंदाज देखा?, इतनी ग्‍लैमरस हैं Madalsa Sharma, म‍िलना चाह‍िए बॉलीवुड ब्रैक

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Also Read: Anupamaa के सेट पर अचानक बहू Madalsa Sharma से मिलने पहुंचे Mithun Chakraborty, Rupali Ganguly ने किया वेलकम

टीवी अदाकारा मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने की एक छोटी सी झलक भी साझा की है। इसके साथ टीवी अदाकारा मदालसा शर्मा ने नमित खन्ना के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। मदालसा शर्मा और नमित खन्ना का यह गाना दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। टीवी सीरियल से हटकर मदालसा शर्मा को म्यूजिक वीडियो में देखना दर्शक पसंद कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर