Mahabharat में वर्षा उसगांवकर ने निभाया था उत्‍तरा का किरदार, शूट‍िंग देखने गई एक्‍ट्रेस को ऐसे मिला था मौका

टीवी मसाला
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated May 18, 2020 | 13:41 IST

Mahabharat TV Shows Throwback: महाभारत में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस वर्षा उसगांवकर ने उत्‍तरा का किरदार निभाया था। पहले वह कास्‍ट का ह‍िस्‍सा नहीं थीं। जानें कैसे मिला था उनको ये रोल -

Mahabharat Throwback this is how varsha usgaonkar bagged the role of uttara
Varsha Usgaonkar played Uttara in Mahaharat 
मुख्य बातें
  • महाभारत ने कई कलाकारों को पॉपुलैर‍िटी द‍िलाई थी
  • वर्षा उसगांवकर ने शो में उत्‍तरा का किरदार न‍िभाया था
  • वर्षा ने बताया है क‍ि उनको ये किरदार कैसे मिला

बीआर चोपड़ा की महाभारत को खूब पसंद क‍िया गया था और अभी भी दर्शक इसे पूरी श्रद्धा के साथ देखते हैं। इस टीवी शो ने कई कलाकारों को उभरने का मौका द‍िया और आज भी ये किरदार उनकी पहचान हैं। जहां महाभारत के कई कलाकारों ने शो के बाद बॉलीवुड का रुख क‍िया वहीं बॉलीवुड से भी कई एक्‍टर्स इस शो का हिस्‍सा बने थे। दुर्योधन के रोल में पुनीत इस्‍सर को को हम जानते ही हैं। वहीं उत्‍तरा का किरदार निभाने वालीं एक्‍ट्रेस वर्षा उसगांवकर भी बॉलीवुड और मराठी स‍िनेमा का चर्च‍ित चेहरा थीं। 

अब जब शो वापस चर्चा में है तो उत्तरा की भूमिका निभाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ने अपने अनुभव के बारे में बताया है। वर्षा ने खुलासा किया कि शो में एक भूमिका मिलना एक संयोग था और वह योजना का हिस्सा नहीं थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varsha Usgaonker (@varshausgaonker) on

वर्षा उसगांवकर ने बताया क‍ि महाभारत उस समय बहुत लोकप्रिय था और लोग अपने काम के अनुसार योजना बनाते थे। ऐसा हुआ कि मेरे पास मेहमान आए थे और उन्होंने शूटिंग देखने का अनुरोध किया। जब हम महाभारत के सेट पर पहुंचे, तो अभिमन्यु के साथ एक सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी और उनकी पत्नी की भूमिका निभाने के लिए किसी की तलाश हो रही थी। एकमात्र शर्त यह थी कि वह एक शास्त्रीय नर्तकी होनी चाहिए। 

'शकुन‍ि मामा' ने द‍िया मौका 
गुफी पेंटल जिन्होंने शकुनि का किरदार निभाया था, प्रोडक्शन डिज़ाइनर में से एक थे और उन्‍होंने वर्षा को इस भूमिका के लिए चुना था। दरअसल वर्षा तब तक मराठी सिनेमा में नाम कमा चुकी थीं और एक अच्छी डांसर भी थीं। वर्षा का कहना है - यह सब भाग्य का खेल था और मेरे पास ना कहने का कोई कारण नहीं था। मेरे माता-पिता मेरी तुलना में अधिक खुश थे, और यही एक कारण था जिसने मुझे एक सफल अभिनेत्री बनने में मदद की। फ‍िलहाल महाभारत का प्रसारण शाम 7 से 9 के बीच कलर्स पर हो रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर