ससुराल सिमर का एक्टर Manish Raisinghan ने की शादी, नागिन-3 की एक्ट्रेस Sangeita Chauhan को चुना हमसफर -Video

Manish Raisinghan Sangeita Chauhan Tie the Knot: दूल्हा-दुल्हन बने मनीष रायसिंह और संगीता चौहान ने अपनी शादी में आउटफिट के साथ मैचिंग मास्क लगाए। टीवी कपल की गुरुद्वारा वेडिंग में सिर्फ भाई-बहन ही शामिल हुए...

Manish Raisinghan Sangeita Chauhan Wedding ek sangharsh swabhiman Star tie knot At gurudwara Video
मनीष रायसिंह और संगीता चौहान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मनीष रायसिंह और संगीता चौहान आज शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • मनीष रायसिंह और संगीता चौहान पिछले कुछ टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
  • मनीष और संगीता ने साथ में टीवी शो एक श्रृंगार स्वाभिमान में काम किया है।

मनीष रायसिंह और संगीता चौहान आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। टीवी कपल ने 30 जून यानी आज अंधेरी(मुंबई) स्थित एक गुरुद्वारा में विवाह किया। टीवी शो ससुराल सिमर का एक्टर मनीष रायसिंह और नागिन-3 एक्ट्रेस संगीता चौहान इस दौरान बेहद खूबसूरत लुक में दिखे। दूल्हा-दुल्हन के अपने आउटफिट के मैचिंग के मास्क भी लगाए। टीवी एक्ट्रेस संगीता चौहान ने इस दौरान पिंक कलर का सलवार सूट और कलीरे पहने। वहीं मनीष रायसिंह पिंक एंड पर्पल कलर कुर्ता-पायजामा संग नेहरू जैकेट पहने दिखे। 

आपको बता दें, मनीष रायसिंह ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और ससुराल सिमर का की को-स्टार अविका गौर बर्थडे(30 जून) पर शादी की हैं। इस गिफ्ट को पाकर अविका बहुत खुश हैं और उन्होंने टीवी कपल को सोशल मीडिया पर शादी की बधाईयां भी दी थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@chipkumedia) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tellyyapa9) on

मनीष रायसिंह-संगीता चौहान के भाई बहन हुए शामिल
मनीष रायसिंह और संगीता चौहान की गुरुद्वारा वेडिंग में सिर्फ दोनों के भाई-बहन शामिल हुए। इनके अलावा कोई और गेस्ट शादी में नजर नहीं आया। यहां तक कि महामारी की वजह से संगीत और मनीष के पेरेंट्स भी शामिल नहीं हुए। सिर्फ 5-6 लोग ही सेरेमनी में रहे और बाकी सभी वीडियो कॉल के जरिए हिस्सा बने। इतना ही नहीं मनीष रायसिंह और संगीता के बाकी वेडिंग फंक्शन मेहंदी, हल्दी में भी सभी वीडियो कॉल से ही जुड़े थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kritika_mischiefworld) on


टीवी शो के सेट पर हुई थी मनीष-संगीता की मुलाकात
मनीष रायसिंह और संगीता चौहान पिछले कुछ टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मनीष और संगीता ने साथ में टीवी शो एक श्रृंगार स्वाभिमान में काम किया है। इसी दौरान दोनों दोस्त बने थे और बाद में एक-दूसरे को डेट करने लगे। आपको बता दें, मनीष रायसिंह ने लॉकडाउन में शादी का फैसला किया। उन्होंने तभी संगीता को बताया और फिर इसके लिए दोनों ने बाकी घरवालों को वीडियो कॉल पर राजी किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर