Sasural Simar Ka: Manish Raisinghan-Sangeeta Chauhan 5 दिन बाद कर रहे शादी, कपल के माता-पिता नहीं होंगे शामिल

Manish Raisinghan Sasural Simar ka Actor Wedding: मनीष रायसिंह, बालिका वधू की एक्ट्रेस अविका गौर के बर्थडे 30 जून पर शादी कर रहे हैं। ससुराल सिमर का के दौरान मनीष और अविका के लिंकअप की खूब खबरें आई थीं...

Manish Raisinghan sangeeta chauhan TV Couple Tie the knot On June 30 Avika Gor Birthday Date
मनीष रायसिंह और संगीता चौहान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी अभिनेता मनीष रायसिंह शादी करने जा रहे हैं।
  • 30 जून को मनीष और टीवी एक्ट्रेस संगीता चौहान गुरुद्वारा में विवाह करेंगे।
  • शादी में मनीष रायसिंह और संगीता चौहान के पेरेंट्स शामिल नहीं होंगे।

ससुराल सिमर का टीवी शो के एक्टर मनीष रायसिंह के फैन्स के लिए खुशखबरी है। ताजा जानकारी के मुताबिक 40 साल के मनीष रायसिंह शादी करने जा रहे हैं। मनीष रायसिंह 5 दिन बाद यानी 30 जून को टीवी एक्ट्रेस संगीता चौहान से अंधेरी, मुंबई के गुरुद्वारा में विवाह करेंगे। खास बात ये है कि मनीष रायसिंह अपनी बेस्ट फ्रेंड और बालिका वधू की एक्ट्रेस अविका गौर के बर्थडे(30 जून) पर शादी कर रहे हैं। टीवी शो ससुराल सिमर का के दौरान मनीष रायसिंह और अविका गौर के लिंकअप की खूब खबरें आई थीं। हालांकि इसका दोनों ने हमेशा खंडन किया है। 

शादी में मनीष रायसिंह और संगीता चौहान के पेरेंट्स शामिल नहीं होंगे। सिर्फ 5 लोग ही सेरेमनी में रहेंगे और बाकी सभी वीडियो कॉल के जरिए हिस्सा बनेंगे। मनीष रायसिंह की मां की तबीयत ठीक नहीं है ऐसे में वो इस महामारी में रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। वहीं संगीता के माता-पिता भी बुजुर्ग हैं इसलिए दोनों ने ये फैसला किया है। हालांकि स्थितियां ठीक होने पर ये टीवी कपल बाद में अपने फ्रेंड्स और फैमिली के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sangeeta_m_chauhan) on

मनीष को पापा ने दिया शादी का आइडिया
टीवी अभिनेता मनीष रायसिंह ने बताया कि उनका शादी करने का प्लान अचानक ही बन गया। लॉकडाउन में भी वो अपने कई सारे सॉन्ग रिलीज में बिजी हैं। ऐसे में एक दिन जब उन्होंने इस बिजी शेड्यूल से ऑफ लिया तो पिता को ब्रेकफास्ट टेबल पर ये बात बताई। ऐसे में मनीष रायसिंह के पिता ने उन्हें कहा कि काम से ऑफ ले रहे हो तो शादी भी करलो..। यही बात मनीष रायसिंह को लग गई और अचानक ही उन्होंने गर्लफ्रेंड संगीता चौहान को कॉल कर शादी के लिए कह दिया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manishmischief) on

वीडियो कॉल पर हुई शादी की चर्चा
मनीष रायसिंह की बात सुनने के बाद संगीता चौहान एकदम शॉक्ड रह गईं कि अचानक उन्हें क्या हुआ? हालांकि एक्टर मनीष रायसिंह ने संगीता को यकीन दिलाया कि वो सीरियस हैं और घर पर बात करने के लिए कहा। बाद में मनीष रायसिंह और संगीता चौहान के घरवालों ने वीडियो कॉल पर बात की। इसी दौरान शादी की डेट भी फिक्स कर ली गई। आपको बता दें, मनीष रायसिंह और संगीता चौहान ने साथ में टीवी शो एक श्रृंगार स्वाभिमान में काम किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर