कोरोना वायरस का इलाज करने शहनाज गिल के पास पहुंचा 41 साल का डॉक्टर, बनाना चाहता है दूसरी पत्नी

Doctor Mayank Agnihotri Want To Marry Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के शादी करने के लिए शो में आए मयंक अग्निहोत्री तलाकशुदा हैं। बिजनेसमैन मयंक कानपुर में कॉलेज और गोवा में 5 स्टार पब्स के मालिक हैं...

Mayank agnihotri want To Second Marriage With shehnaaz gill in Mujhse shaadi karoge He Is Kanpur Based Doctor
मयंक अग्निहोत्री और शहनाज गिल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शहनाज गिल अपने रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ रही हैं।
  • शहनाज को इम्प्रेस करने के लिए शो में 5 लड़कों की एंट्री हुई है।
  • शहनाज गिल के शो में डॉक्टर मयंक अग्निहोत्री भी शामिल हुए हैं।

बिग बॉस-13 के बाद शहनाज गिल अपने रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ रही हैं। शो में शहनाज को इम्प्रेस करने के लिए 5 लड़कों की एंट्री हुई है। इसमें से एक नॉन एक्टिंग वर्ल्ड से बिलॉन्ग करते हैं और इनका नाम मयंक अग्निहोत्री है। मयंक अब शहनाज गिल के शो मुझसे शादी करोगे का हिस्सा बन चुके हैं और वो एक डॉक्टर हैं।
शो में पहुंचकर जब मयंक अग्निहोत्री अपना इंट्रोडक्शन दे रहे थे तो शहनाज गिल उनसे मुझसे शादी करोगे में पूछती दिखीं कि वो किस चीज के डॉक्टर हैं? ऐसे में मयंक, शहनाज गिल को कहते हैं, 'आप जैसा डॉक्टर समझ रही हैं मैं वैसा डॉक्टर नहीं हूं। मैं पीएचडी वाला डॉक्टर हूं अगर आपका प्रिसक्रिप्शन लिख दूंगा तो आप सीधा कोरोना वायरस से जल्दी ऊपर चली जाएंगी?' तब शहनाज गिल कहती हैं अच्छा तो आप ऐसे ही नाम के डॉक्टर हैं। इस पर मयंक कहते हैं, 'आप कहें तो मैं आपको भी अपने कॉलेज से पीएचडी करा दूंगा। फिर आप डॉक्टर शहनाज गिल हो जाएंगी।'  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mayankagnihotriofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on


पब्स और कॉलेज के मालिक हैं मयंक
डॉक्टर मयंक अग्निहोत्री एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। उनके कानपुर में कॉलेज हैं। इसके अलावा गोवा में स्थित कुछ 5 स्टार पब्स के मालिक भी मयंक अग्निहोत्री हैं। 41 साल के मयंक वैसे तो उम्र में शहनाज गिल से काफी बड़े हैं। दोनों के बीच 14 का डिफरेंस है हालांकि मयंक को शहनाज काफी पसंद हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mayankagnihotriofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mayankagnihotriofficial) on


तलाकशुदा हैं मयंक अग्निहोत्री
शहनाज गिल के शादी करने के लिए रियलिटी शो में पहुंचे मयंक अग्निहोत्री तलाकशुदा हैं। मयंक की अरेंज मैरिज हुई थी लेकिन पत्नी से आपस में तालमेल ना होने की वजह से दोनों का तलाक हो गया। 5 साल से मयंक सिंगल हैं और अब नए जीवनसाथी तलाश में हैं। डॉक्टर मयंक अग्निहोत्री बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल को अपनी दूसरी पत्नी बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mayankagnihotriofficial) on

 


संजय दत्त के फैन हैं मयंक
मुझसे शादी करोगे में नजर आ रहे मयंक अग्निहोत्री बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के बहुत बड़े फैन हैं। मयंक की संजय दत्त के साथ कुछ तस्वीरें भी हैं। वहीं मयंक संजय दत्त की मिमिक्री भी करते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर